{"_id":"658eb3d54f0afdbd3d03b681","slug":"these-bollywood-couples-even-after-divorce-these-actors-are-friends-doing-co-parenting-to-their-kids-2023-12-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs Divorce: तलाक के बाद आपसी रंजिश भूले ये सितारे, बच्चों की परवरिश के लिए दोस्त बन पेश की मिसाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celebs Divorce: तलाक के बाद आपसी रंजिश भूले ये सितारे, बच्चों की परवरिश के लिए दोस्त बन पेश की मिसाल
Sun, 31 Dec 2023 04:30 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 31 Dec 2023 04:30 PM IST
विज्ञापन
अरबाज और मलाइका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का टूटना परिवार के बिखर जाने जैसा होता है। अक्सर जब शादियां टूटती हैं तो अलग हुए जोड़े एक दूसरे की शक्ल तक नहीं देखना चाहते हैं। अपने-अपने पार्टनर के लिए मन कड़वाहट से भरा रहता है, लेकिन बॉलीवुड की कुछ ऐसी जोड़ियां हैं, जो तलाक के बाद भी एक-दूसरे के दोस्त बन कर रहते हैं। इसकी वजह कई बार बच्चे होते हैं। बच्चों के मन पर गलत प्रभाव न पड़े, इसलिए ये जोड़े आपसी बैर को भूल आगे बढ़ते हैं, ताकि बच्चों की अच्छी परवरिश हो सके। आइए आज ऐसी ही कुछ जोड़ियों के बारे में जानते हैं, जो शादी के बाद तलाक लेकर अलग हो गए, लेकिन बच्चों की 'को-पैरेंटिंग' के लिए अक्सर साथ दिखाई देते हैं।
अरबाज और मलाइका
- फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज और मलाइका
इस लिस्ट में सबसे पहले जिस जोड़ी का नाम आता है, वह हैं मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान। शादी के 18 साल बाद दोनों सितारे आपसी सहमति से अलग हो गए, लेकिन इस अलगाव का असर उन्होंने अपने बेटे अरहान पर नहीं पड़ने दिया। अरबाज और मलाइका कई बार एयरपोर्ट पर एक साथ दिखाई देते हैं, जहां वे अपने बेटे अरहान को पिक-अप करने के लिए आते हैं। पिछले दिनों अरबाज की दूसरी शादी में उनके बेटे अरहान को काफी खुश देखा गया और उसी दिन बाद में अरहान अपनी मां के साथ भी क्रिसमस पार्टी में नजर आएं। कहा जा सकता है कि मां-पापा दोनों के साथ ही अरहान की काफी अच्छी बॉन्डिंग है और इसका क्रेडिट अरबाज और मलाइका को जाता है।

ऋतिक और सुजैन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक और सुजैन
ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने तलाक के बाद भी अपने बेटों को कभी भी एक-दूसरे से दूर नहीं रखा, चाहे वह बच्चों का जन्मदिन हो या हॉलिडे प्लान, ऋतिक और सुजैन हमेशा साथ दिखाई देते हैं। ऋतिक रोशन अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने बच्चों के लिए कुछ न कुछ साझा करते रहते हैं। वहीं सुजैन के साथ भी उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिनमें दोनों अपने बेटों के साथ खुश दिखाई देते हैं।

अधुना भबानी और फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
अधुना भबानी और फरहान अख्तर
अधुना और फरहान फिल्म 'दिल चाहता है' की सेट पर एक दूसरे से मिले और प्यार कर बैठे। तीन साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी किया। अधुना और फरहान की दो बेटियां हैं, शाक्या और अकीरा, लेकिन इन सबके बीच उनकी शादी में दूरियां आने लगीं। आखिर 2017 में आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए, लेकिन बेटियों की खुशी के लिए दोनों अब भी दोस्तों जैसे मिलते हैं। शाक्या और अकीरा को एक अच्छी जिंदगी मिले, इसलिए दोनों हर संभव कोशिश करते हैं।

आमिर खान और किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान और किरण राव
शादी के 15 साल बाद आमिर खान और किरण राव एक दूसरे अलग हो गए, लेकिन बेटे आजाद के लिए वे अब भी प्यार से मिलते हैं। आमिर खान कई मौकों पर बेटे आजाद के साथ दिखाई देते हैं और वहां किरण भी मौजूद रहती हैं। आमिर और किरण ने आपसी रंजिश को किनारे रख कर, बेटे आजाद को एक प्यारा बचपन देने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।