सिनेमाघरों में हर सप्ताह फिल्में रिलीज होती हैं। कई बार मौका ऐसा आता है कि दो बड़े सितारों की फिल्में एक ही दिन या किसी खास मौके पर एक साथ रिलीज होती हैं। फिल्मी भाषा में इसे बॉक्स ऑफिस क्लैश कहा जाता है। इस साल भी कई बड़े सितारों की फिल्मों ने सिनेमाघरों में एक साथ दस्तक दी। इसकी शुरुआत भी साल के पहले महीने से ही शुरू हो गई थी। आइए जानते हैं...
Year Ender 2023: इस साल बॉक्स ऑफिस पर हुआ इन फिल्मों का मुकाबला, आमने-सामने आए दिग्गज सुपरस्टार्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पठान' और 'गांधी गोडसे: एक युद्ध'
इस साल जनवरी में गणतंत्र दिवस के मौके पर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज हुई। कई वर्ष के अंतराल के बाद शाहरुख खान सिनेमाघरों में लौटे तो दर्शकों के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिला। इसी फिल्म के साथ राजकुमार संतोषी की 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' भी रिलीज हुई। एक तरफ 'पठान' ने कई रिकॉर्ड बनाए, तो वहीं 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।
'गदर 2' और 'ओएमजी 2'
अगस्त में भी दो बॉलीवुड फिल्मों के बीच भिड़ंत देखने को मिली। सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2', दोनों ही 11 अगस्त को सिनेमाघरों में लगीं। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही फिल्में खूब पसंद की गईं। गदर 2 ने जहां कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए, तो 'गदर 2' पर भी दर्शकों का खूब प्यार बरसा। इस फिल्म का कहानी दर्शकों के दिल को छू गई।
Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने हासिल किया खास मुकाम, कमाई के मामले में 'पठान' को छोड़ा पीछे
'एनिमल' और 'सैम बहादुर'
इस साल पहली दिसंबर को फिर दो बॉलीवुड फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। जी हां, रणबीर कपूर की एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर एक साथ रिलीज हुई। रणबीर कपूर की एनिमल इस साल की मेगा ब्लॉकबस्ट साबित हुई है। वहीं, मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी, देश के पहले फील्ड मार्श सैम मानेकशॉ की बायोपिक 'सैम बहादुर' भी दर्शकों को खूब पसंद आई है। इस फिल्म में विक्की कौशल के अभिनय के सब कायल हो गए।
PM Modi: 'दुनिया ने देखी भारत की रचनात्मकता', पीएम मोदी ने की 'नाटू-नाटू' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की तारीफ
डंकी और 'सलार'
दिसंबर में ही दो और फिल्मों का आमना-सामना हुआ। शाहरुख खान अपनी फिल्म डंकी के साथ आए तो प्रभास फिल्म सलार लेकर दर्शकों के बीच पहुंचे हैं। दोनों कि रिलीज में सिर्फ एक दिन का अंतर है। डंकी जहां 21 दिसंबर को रिलीज हुई, वहीं सलार ने 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस कारोबार के मामले में प्रभास आगे चल रहे हैं। लेकिन, डंकी का प्रदर्शन भी ठीकठाक है।
Year Ender 2023: इस साल कम बजट की फिल्मों से मालामाल हुए ये सितारे, कहानी और अभिनय दोनों की हुई जमकर तारीफ