फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tv Celeb: श्वेता तिवारी से लेकर किरण खेर तक, पाकिस्तानी इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं ये सितारे

Wed, 13 Sep 2023 03:55 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 13 Sep 2023 03:55 PM IST
विज्ञापन
These celebs acted in pakistani films and tv shows shweta tiwari sara khan kirron kher
फिल्म इंडस्ट्री - फोटो : अमर उजाला

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार है। जो अपने अभिनय के दम पर फैंस के दिलों पर राज करते हैं। बॉलीवुड के काफी ऐसे कलाकार हैं जो भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी फेमस हैं। इनके काम को दूसरे देशों में भी पसंद किया जाता है। भारत की कई ऐसी हस्तियां हैं जिन्होंने हॉलीवुड में अपने काम से लोगों को प्रभावित किया है। इस लिस्ट में फिल्मी कलाकार ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री से भी कई नाम शामिल हैं। आज हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में अपने अभिनय का जादू चलाया है। तो चलिए शुरू करते हैं...

These celebs acted in pakistani films and tv shows shweta tiwari sara khan kirron kher
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता तिवारी
टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में पहचान बनाने वाली श्वेता सिंह आज एक्टिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शो के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। दिलचस्प बात यह है कि एक्ट्रेस पाकिस्तानी फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। श्वेतो का एहसान खान समेत कई पाकिस्तानी स्टार्स के साथ एक पाकिस्तानी मूवी ‘सल्तनत’ में नजर आईं थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग दुबई में हुई थी।

These celebs acted in pakistani films and tv shows shweta tiwari sara khan kirron kher
सारा खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा खान
टीवी शो 'विदाई' के जरिए पॉपुलर हुईं सारा खान 'ससुराल सिमर का' और 'बिग बॉस' में नजर आई थीं। इसके अलावा सारा पाकिस्तानी एक्टर नूर हसन के साथ पाकिस्तानी सीरियल ‘ये कैसी मोहब्बत है‘ में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These celebs acted in pakistani films and tv shows shweta tiwari sara khan kirron kher
किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

किरण खेर
एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन किरण खेर भी पाकिस्तानी फिल्म में अपने अभिनय का दमखम दिखा चुकी हैं। वह पाकिस्तानी फिल्म 'खमोश पानी' ( 2003) में नजर आईं थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए किरण को स्विट्जरलैंड के लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।

विज्ञापन
These celebs acted in pakistani films and tv shows shweta tiwari sara khan kirron kher
अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अली खान
करीब 90 के दशक में भारत के लोकप्रिय टीवी स्टार रहे अली खान एक पाकिस्तानी एक्टर भी रह चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ भारत और पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि अली ने इंटरनेशनल स्तर पर काम किया है। उनके पाकिस्तानी सीरियल्स की बात करें तो अली 'कभी कभी', 'सात पर्दों में', 'पाकीजा' और 'दीवाना' नजर आए।

यह भी पढ़ें: दिवाली पर दर्शकों को मिलेगा बंपर गिफ्ट, बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के बीच होगा महामुकाबला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed