फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma Funeral: रोते हुए बोले तुनिशा शर्मा के साथी वीर चौधरी, दिल यकीन करने को तैयार ही नहीं हो रहा

Tue, 27 Dec 2022 01:25 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 27 Dec 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
Tunisha sharma funeral actress friend veer chaudhary cried said dont believe that she is not with us Sheezan k
पारस अरोरा, तुनिशा शर्मा और वीर चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत से हर कोई हैरान है। तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार मीरा रोड श्मशान भूमि में किया जा रहा है। तुनिशा शर्मा के साथ काम कर चुके वीर चौधरी कहते है, 'उस समय मैं जिम कर रहा था जब मेरे मोबाइल पर तुनिशा के आत्महत्या की खबर आई। मुझे तो यकीन ही नहीं हुआ, एक जिंदा दिल लड़की, जो दूसरों को हमेशा मोटिवेट करती रहती है, आत्महत्या कैसे कर सकती है, फिर मैंने तुरंत प्रोडक्शन टीम को फोन लगाया, मौत की खबर सच निकली, यह सुनकर मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। अभी पांच महीना पहले ही 'अली बाबा- दास्तान ए काबुल' में मेरा ट्रैक खत्म हुआ है।' 

Tunisha sharma funeral actress friend veer chaudhary cried said dont believe that she is not with us Sheezan k
वीर चौधरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वीर चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत तुनिशा शर्मा के साथ सब टीवी के शो 'हीरो गायब मोड ऑन' से की थी। वीर चौधरी कहते है, 'मैने अपने करियर की शुरुआत ही तुनिशा के साथ सब टीवी के शो 'हीरो गायब मोड ऑन' से की थी। इस सीरियल में तुनिशा ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था और मैने एक नेता के बिगलैड बेटे का किरदार। पहली बार तुनिशा से हमारी मुलाकात इसी सीरियल के सेट पर हुई। कैमरा जब ऑन होता था तब तुनिशा पूरी तरह से अपने किरदार में घुस जाती थी उसके बाद तो खूब मस्ती करती थी। जैसे ही शॉट्स से फुरसत मिलता वह अपना रील्स बनाने लगती है। एक पल भी खाली बैठना तुनिशा को पसंद नहीं था।'



यह भी पढ़ें: SSR मामले में मॉर्च्युरी कर्मी पर भड़के फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स, बोले- डॉक्टरों की डिग्री

Tunisha sharma funeral actress friend veer chaudhary cried said dont believe that she is not with us Sheezan k
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तुनिशा के साथ वीर चौधरी एक म्यूजिक एल्बम में काम कर चुके हैं। वह कहते है, 'दूसरी बार हमारी मुलाकात म्यूजिक एल्बम 'तू बैठे मेरे सामने' की शूटिंग के दौरान हुई। पहली सीरियल की शूटिंग के दौरान तुनिशा से हमारी ठीक से जान पहचान नहीं हो पाई थी, मेरा पहला सीरियल था। लेकिन म्यूजिक एल्बम 'तू बैठे मेरे सामने' की शूटिंग के दौरान तुनिशा को करीब से जानने का मौका मिला। वह शूटिंग के दौरान खुद हमारे वैनिटी वैन में आ जाती थी और खूब बातें करती थी। तनीशा को मैंने कभी भी निराश या दुखी नहीं देखा। जिंदगी के एक एक पल को किस तरह से जीना चाहिए, यह मैंने तुनिशा से सीखा। अपने आप से इतना प्यार करने वाली लड़की आत्महत्या कैसे कर सकती है, यह सोच कर दिल सिहर जाता है।'

यह भी पढ़ें: इन 10 हीरोइनों ने पर्दे पर खेला ब्लाइंड कार्ड, बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ दो को मिली कामयाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha sharma funeral actress friend veer chaudhary cried said dont believe that she is not with us Sheezan k
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वीर चौधरी कहते हैं, 'म्यूजिक वीडियो 'तू बैठे मेरे सामने'  में तुनिशा के साथ पारस अरोड़ा और मैंने काम किया था। इस म्यूजिक वीडियो को जी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया था जिसमे मैंने तुनिशा के हसबैंड का किरदार निभाया था। मैं शूटिंग के दौरान थोड़ा सा झिझक रहा था लेकिन तुनिशा ने मुझे सहज महसूस कराया, इसलिए अलबम में हमारी केमेस्ट्री निखर कर आई है।'

यह भी पढ़ें:  सुशांत की बहन ने लगाई CBI जांच की गुहार, कूपर हॉस्पिटल के कर्मचारी के लिए मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
Tunisha sharma funeral actress friend veer chaudhary cried said dont believe that she is not with us Sheezan k
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तुनिशा शर्मा के साथ वीर चौधरी ने आखिरी बार 'अली बाबा- दास्तान ए काबुल' में ही काम किया था जिसके सेट पर तुनिशा ने आत्महत्या की। वह कहते हैं, 'तुनिशा के साथ तीसरी बार मैने 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' में में काम किया। हालांकि इस शो में हमारा कोई भी सीन साथ में नहीं था। लेकिन शूटिंग के तुनिशा से अक्सर मुलाकात होती थी। वह सबका हाल चाल पूछती थी। खुद से ज्यादा उन्हें दूसरों की फिकर रहती थी। अक्सर वह दूसरों को मोटिवेट करती रहती थी। दिल यकीन करने को अब भी तैयार नहीं है कि तुनिशा हमारे बीच नहीं हैं। बार बार यह सोचकर कर कि आत्महत्या जैसा कदम तुनिशा कैसे उठा सकती है, मन बहुत बेचैन हो जाता है।'

यह भी पढ़ें: ‘दबंग’ खान की जन्मदिन पार्टी में शाहरुख ने गले लगाकर दी बधाई, तो संगीता को किस करते दिखे सलमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed