हादसा: उर्वशी रौतेला और रणदीप हुड्डा स्टारर सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के सेट पर लगी आग, बाल-बाल बचे लोग
- वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के सेट पर लगी आग।
- इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं।
- सीरीज में एक्टर रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कर रहे साथ काम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के सेट पर हादसा होने की खबर आ रही है। रणदीप हुड्डा और उर्वशी रौतेला स्टारर सीरीज के सेट पर आग लग गई। आग लगने के बाद सेट पर अफरातफरी मच गई। अच्छी बात ये है कि इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं आई है। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, क्योंकि मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में भारी बारिश हुई थी।
बता दें, जिस वक्त ये हादसा हुआ एक्टर्स एक कोर्ट रूम सीन की शूटिंग कर रहे थे। वेब सीरीज अपने प्रोडक्शन के तीसरे चरण में है और इस साल रिलीज होने की उम्मीद है। यह शो एक थ्रिलर की थीम पर आधारित है, जिसमें सुपर-कॉप अविनाश मिश्रा और पूनम मिश्रा की बायोपिक को दिखाया जायेगा।
क्राइम-थ्रिलर वेब शो का डायरेक्शन नीरज पाठक कर रहे हैं। 'इंस्पेक्टर अविनाश' का तीसरा शेड्यूल एक हफ्ते पहले शुरू हुआ था और उर्वशी रौतेला ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेड्यूल की शुरुआत की घोषणा की थी। यह पहली बार है जब रणदीप हुड्डा और उर्वशी रौतेला एक दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे।
मिस यूनिवर्स 2009 यानी उर्वशी रौतेल कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में भी नजर आने वाली हैं। वह एक थ्रिलर ब्लैक 'रोज' में अभिनय करेंगी। फिल्मों की शूटिंग के साथ, वह 'थिरुतु पायल 2' के हिंदी रीमेक पर भी काम कर रही हैं। उर्वशी को आखिरी बार गुरु रंधावा के साथ 'डूब गए' गाने के वीडियो में देखा गया था। वह मोहम्मद रमजान के साथ 'वर्साचे बेबी' में भी थीं।
तो वहीं रणदीप हुड्डी की बात करें तो एक्टर सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आए थे और उनके अभिनय की लोगों ने खूब तारीफ की थी। फिलहाल, अब एक्टर के फैंस को उनकी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' का इंतजार है।