Urvashi Rautela: उत्तराखंड की इस सुंदरी ने सोशल मीडिया पर पाया नया पड़ाव, जल्द होगा तमिल डेब्यू
- उर्वशी रौतेला बनीं सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स बटोरने वाली फाइनलिस्ट
- उर्वशी रौतेला इन दिनों एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन तमिल फिल्म में काम कर रही हैं
- र्वशी रौतेला जियो स्टूडियो की वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह साल पहले ‘मिस दिवा यूनीवर्स’ का खिताब जीतने वाली उत्तरांखड का नाम मनोरंजन जगत में रोशन करने वाली अभिनत्री उर्वशी रौतेला ने अपनी शोहरत के सफर में एक और मील का पत्थर पार कर लिया है। उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती हैं और अब वह सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स बटोरने वाली पहली ‘मिस यूनीवर्स फाइनलिस्ट’ भी बन गई हैं।
इस उपलब्धि पर उर्वशी रौतेलाने अपने चाहने वालों के इस प्रेम को लेकर काफी भाव विभोर हैं। वह कहती हैं, "मिस यूनिवर्स के इतिहास में मुझे सबसे अधिक प्यार करने वाला और सबसे अधिक फॉलो किया जाने वाला भारतीय बनाने के लिए मैं हमेशा के लिए इन सबकी आभारी हूं। मेरा ये शुरू से मानना रहा है कि भारतीय होना ही अपने आप में सबसे बड़ी सुंदरता है। मैं हमेशा भारतीय सुंदरता को परिभाषित करने वाले वास्तविक गुणों का प्रदर्शन करती रहती हूं। मेरा मानना है कि कठिन चुनौतियों का सामना करने में आत्मविश्वास, अनुग्रह, बुद्धि और ताकत ये ही नए दौर की नई महिलाओं की सबसे बड़ी सुंदरता है।”
सिनेमा जगत के लोग मानते हैं कि उर्वशी उन प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनकी असल काबिलियत का प्रदर्शन होना अब भी बाकी है। अपनी लुभावनी तस्वीरों और ट्रेंडी कंटेंट से सोशल मीडिया पर वह अपने प्रशंसकों से लगातार संवाद बनाए रखती हैं और पिया वुर्ट्ज़बैक, कैट्रिओना ग्रे, एरियाना गुटिरेज, क्लेरिसा मोलिना जैसी सुंदरियों की दौड़ में अपना आत्मविश्वास हमेशा बनाए रखती हैं।
गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला इन दिनों एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन तमिल फिल्म में काम कर रही हैं। यह उनकी पहली तमिल फिल्म होगी। इस फिल्म में वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी। अभिनेत्री को हाल ही में गुरु रंधावा के साथ उनके गीत ‘डूब गए’ में भी देखा गया और साथ ही उर्वशी रौतेला जियो स्टूडियो की वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं।