फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan and Anushka Sharma starrer film Sui Dhaaga Made in India Trailer out

'सब बढ़िया है' कहते हुए वरुण धवन ने सीखा अनुष्का से हुनर, 'सुई धागा' का ट्रेलर रिलीज

Mon, 13 Aug 2018 01:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan and Anushka Sharma starrer film Sui Dhaaga Made in India Trailer out
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बहुचर्चित फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म का वरुण और अनुष्का के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। बात करें ट्रेलर की तो इसकी शुरुआत में मोजी यानी वरुण धवन अपने दादा छज्जू लाल से परिचय करते नजर आते हैं। इसके बाद ट्रेलर में वरुण धवन के एक सिलाई मशीन की दुकान में काम करने से लेकर अपना बिजनेस डालने तक हर एक झलक देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन

Varun Dhawan and Anushka Sharma starrer film Sui Dhaaga Made in India Trailer out
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ योजना से प्रेरित 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' के इस ट्रेलर में फिल्म के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। बात करें वरुण धवन और अनुष्का शर्मा के लुक की तो इन दोनों स्टार का लुक एकदम अलग नजर आ रहा है। अनुष्का शर्मा ने फिल्म में वरुण धवन की पत्नी का किरदार निभाया है। उनके किरदार का नाम ममता है। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि 'सब बढ़िया है' इस फिल्म में वरुण धवन का तकिया कलाम हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Varun Dhawan and Anushka Sharma starrer film Sui Dhaaga Made in India Trailer out
आपको बता दें कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा अपनी इस फिल्म का 40 दिन तक प्रमोशन करेंगे। खबर है कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इस फिल्म के प्रमोशन के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो यह दोनों स्टार इस फिल्म का हर शहर और हर गांव में प्रमोशन करेंगे। अनुष्का और वरुण फिल्म के प्रमोशन के दौरान संबंधित शहर के शिल्प और कौशल विकास से जुड़ी चीजों के बारे में भी वहां के लोगों को जागरूक करेंगे। 
विज्ञापन

Varun Dhawan and Anushka Sharma starrer film Sui Dhaaga Made in India Trailer out
इसके लिए वह अहमदाबाद, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, पुणे, जयपुर, चंडीगढ़ और इंदौर सहित करीब 10 शहरों में हर दिन घूम-घूम कर अपनी फिल्म का प्रमोशन भी करेंगे साथ ही शिल्प कौशल औ अन्य जरूरत से जुड़ी चीजों के बारें में लोगों को जागरूक भी करेंगे। 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं, जबकि मनीष शर्मा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बनाई जा रही है। यह फिल्म 28 सितंबर 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed