फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan and Anushka Sharma will star promotion Sui dhaga film on National Handloom Day

राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस पर सुई धागा का प्रमोशन शुरू करेंगे वरुण-अनुष्का!

Fri, 03 Aug 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan and Anushka Sharma will star promotion Sui dhaga film on National Handloom Day
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की नई फिल्म 'सुई धागा', जो उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के सशक्त प्रभाव का जश्न मनाती है, 7 अगस्त को राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस पर अपना प्रमोशन शुरू करेगी। वरुण फिल्म में एक दर्जी और अनुष्का एक एम्ब्रोइडर का रोल निभा रही है। इन दोनों के किरदार एक साथ मिल कर उस भारतीय कारीगरी का जश्न मनाते हैं जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस फिल्म के प्रचार को शुरू करने के लिए इससे अधिक उपयुक्त दिन और कोई नहीं हो सकता था।
विज्ञापन


निर्माता मनीष शर्मा कहते हैं,"हम जानबूझकर चाहते थे कि हमारा प्रमोशन 7 अगस्त को राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस पर शुरू हो। हमारी फिल्म सुई धागा देश के उद्यमियों और आत्मनिर्भर कार्यबल बल जैसे कारीगरों, बुनकरों और जमीनी स्तर के योगदानकर्ताओं को एक सलाम है, जो भारत के स्वदेशी कला और शिल्प उद्योग को बढ़ा रहे है। इसलिए, हमने अपने देश के कुशल उद्यमियों को समर्पित दिन पर इस अभियान को लॉन्च करने का फैसला किया है।"
विज्ञापन

Varun Dhawan and Anushka Sharma will star promotion Sui dhaga film on National Handloom Day
भारत सरकार ने भारत के इतिहास में इसके महत्व के कारण ही हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में घोषित किया था। इसी दिन 1905 में स्वदेशी आंदोलन शुरू हुआ था। इस आंदोलन ने घरेलू उद्यमिता के पुनरुत्थान को बल दिया।

वे कहते हैं,"वरुण और अनुष्का 7 अगस्त से देश का दौरा शुरू कर देंगे। हम मार्केटिंग अभियान की पहली असेट जारी करेंगे, लेकिन यह ट्रेलर नहीं है। ट्रेलर एक हफ्ते बाद आएगा. मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस टीम ने छह महीने से अधिक समय तक काम किया है ताकि वह असेट बना सके, जो हम राष्ट्रीय हैंडलूम डे पर रिलीज करेंगे। हम सभी इसका अनावरण के लिए उत्साहित हैं। यह हमारे देश के कुशल उद्यमियों और कारीगरों के लिए उपयुक्त श्रद्धांजलि है। हमारे पास इसके लिए कुछ महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे जल्द ही घोषित किया जाएगा।" शरत कटारिया द्वारा निर्देशित और मनीष शर्मा (दम लगा के हइशा की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता टीम) द्वारा निर्मित, सुई धागा 28 सितंबर 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed