बिग बॉस ओटीटी विनर, स्प्लिट्सविला और ऐस ऑफ स्पेस जैसे कई शोज में आने वाली दिव्या अग्रवाल आए दिन अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। वह लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे और शादी भी करने वाले थे। लेकिन मार्च 2022 में दिव्या ने अचानक वरुण सूद से ब्रेकअप कर लिया, जिसे सुनने के बाद दोनों के फैंस काफी चौंक गए थे। ब्रेकअप के कुछ ही महीने बाद दिव्या ने अपने पुराने दोस्त अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई कर ली। अब वरुण की बहन ने दिव्या से अपने खानदानी गहने वापिस मांगे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बीच खूब बहसबाजी हो रही है।
Divya Agarwal: वरुण सूद की बहन ने दिव्या अग्रवाल से सरेआम मांगे 'खानदानी गहने', एक्ट्रेस ने कहा- न कभी पहना..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण सूद की बहन अक्षिता ने दिव्या पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके खानदानी गहने वापस नहीं किए थे। एक्टर की बहन ने ये भी कहा कि दिव्या उनके परिवार की खामोशी का फायदा उठा रही हैं। 10-15 दिन से उनके मैनेजर के पास भी मैसेज किया जा रहा है, लेकिन वह रिप्लाई नहीं कर रही हैं। इसके बाद दिव्या और वरुण की बहन के बीच सोशल मीडिया पर जंग शुरू हो गई।
Maine toh 10-11 din pehle message kiya tha unke manager ko. Aaj pata nai kyu reaction aa raha hai. Khamoshi ka fayda toh nai uthana chahiye na.
Giving back the “jewellery”😂 pic.twitter.com/rHPGJ3J2AJ
— Divya Agarwal (@Divyakitweet) February 23, 2023
You have lost all my respect. Ap k liye yeh kuch bhi nehi ho sakti hai but kisi ki grandmother ki akhri nishani ka aise mazak nehi banani chahiye. Unke liye yeh bahut badi cheez hai tabhi apse manga hoga. Dusro ki emotions ka mazak maat banao.... Shame on you
— Tarima Acharya Bhattacharya 🇨🇦 (@TarimaAcharya) February 23, 2023
Ur a strong women, give it all back...u dnt need to keep anything that reminds u of the past...just look to the future now and let that positivity vibe take over...u deserve the best hun x
— Boo2da1likeu (@Boo2da1likeu1) February 23, 2023
बता दें कि दिव्या अग्रवाल, अपूर्व पडगांवकर से पहले वरुण सूद के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों का ये रिश्ता चार साल तक और फिर मार्च, 2022 में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। इसके ठीक 9 महीने बाद दिव्या ने अपूर्व से सगाई कर ली। इस बात को लेकर दिव्या को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया था। दिव्या को लोगों ने 'गोल्ड डिगर' तक कह दिया था।
वहीं, दिव्या अपूर्व को पिछले करीब सात साल से जानती हैं। दोनों ने साल 2015-18 के बीच में एक दूसरे को डेट भी किया था, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से रिश्ता टूट गया था। इसके बाद दिव्या की लाइफ में एक्टर वरुण सूद ने एंट्री की और लंबे वक्त तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहे। इसी के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। बता दें कि वरुण सूद से पहले दिव्या अग्रवाल ने प्रियांक शर्मा को भी डेट किया था।
यह भी पढ़ें: कनाडाई नागरिकता छोड़ने की तैयारी में अक्षय कुमार, बोले- भारत मेरे लिए सबकुछ