{"_id":"61aca3c3917f1949d1479a27","slug":"vicky-kaushal-fans-see-katrina-kaif-mother-using-the-groom-old-car-before-the-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vicky Katrina Wedding: शादी से पहले पुरानी कार से उतरती दिखीं कटरीना की मां, फैंस बोले- ये तो विक्की कौशल की...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vicky Katrina Wedding: शादी से पहले पुरानी कार से उतरती दिखीं कटरीना की मां, फैंस बोले- ये तो विक्की कौशल की...
Sun, 05 Dec 2021 05:14 PM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 05 Dec 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
कटरीना कैफ और उनकी मां
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस समय बॉलीवुड में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी खबर सभी के लिए कौतूहल का विषय है। ऐसे में एक के बाद एक अपडेट आ रहे हैं और फैंस को हर चीज जानने के उत्सुकता है। विक्की और कटरीना से जुड़ी हर खबर तेजी से वायरल हो रही है। चाहें वो शादी का वेन्यू हो या संगीत, मेहंदी की थीम। इस समय भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की गई है जिसमें कटरीना कैफ की मां सुजैन अपने घर से बाहर निकलकर सफेद रंग की एक पुरानी कार में बैठकर जाती हुई दिखाई दीं, लेकिन इस बार उन्होंने पैपराजी को पोज नहीं दिया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रही है और फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में कार का नंबर प्लेट भी दिखाई दे रहा है। जिसे देखकर प्रशंसक कह रहे हैं कि ये विकी कौशल की पुरानी कार है। एक प्रशंसक ने कहा, 'विकी की पुरानी कार' इसके साथ ही दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की। तो वहीं दूसरे फैन ने भी लिखा, अरे ये तो विक्की की कार है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के फंक्शन 07 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे और 09 दिसंबर को दोनों एक दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे। शादी में मेहमानों की आवभगत से लेकर सुरक्षा तक के बहुत पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विक्की कटरीना की शादी होटल सिक्स सेंसेस में हो रही है। शादी में कई वीआईपी हस्तियां शामिल होंगी और साथ ही कई बड़े सेलेब्स भी परफॉर्मेंस से अपना जलवा बिखेरेंगे।शादी के दौरान केवल होटल के स्टाफ और मेहमानों को ही अंदर जाने की इजाजत होगी। होटल प्रबंधन भी अपनी तरफ से शादी की सजावट से लेकर सुरक्षा के इंतजाम तक में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है इसलिए शादी के दौरान होटल स्टाफ भी अपने साथ में मोबाइल नहीं रखेगा।
विज्ञापन