{"_id":"600fff4e8ebc3e2c521f2b43","slug":"video-kangana-ranaut-anger-frustrated-over-the-agitating-performance-of-farmers-says-tired-of-blood-bath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसानों के उग्र प्रदर्शन पर निराश हुईं कंगना रणौत, बोलीं- इस देश का कुछ नहीं हो सकता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किसानों के उग्र प्रदर्शन पर निराश हुईं कंगना रणौत, बोलीं- इस देश का कुछ नहीं हो सकता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 27 Jan 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
KANGANA
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए। इसके साथ ही आईटीओ पर काफी बवाल मचा हुआ है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter: @kanganateam
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी किसानों को लेकर ट्वीट करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना कह रही हैं कि अगर सब ऐसा ही करेंगे तो इस देश का कुछ भी नहीं होगा।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter: @kanganateam
वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'हर महीने होने वाले दंगों और ब्लड बाथ से थक चुके हैं, दिल्ली, बेंगलुरु और अब फिर से दिल्ली, #दिल्ली_पुलिस_लठ_बजाओ ' वीडियो में कंगना कह रही हैं, 'दोस्तों हम आज देख रहे हैं कि गणतंत्र दिवस पर आज लाल किले पर हमला किया गया है और खालिस्तान का झंडा लहराया गया है। जो लोग खुद को किसान कहते हैं ये आतंकियों को जो लोग प्रोत्साहन दे रहे हैं और देते आए हैं ये सब सरेआम हो रहा है...'
इससे पहले कंगना ने ट्वीट किया, अनपढ़ गवार मोहल्लों में किसी के घर शादी या कोई अच्छा त्योहार आए तो जलने वाले ताऊ/चाचा/चाची कपड़े धोना या बच्चों को आंगन में शौच करवाना या खटिया लगाके बीच आँगन में शराब पीकर नंगे हो कर सो जाना। वही हाल हो गया है इस गवार देश का। शर्म कर लो आज #RepublicDay
कंगना का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। किसानों के हिंसक प्रदर्शन के अलावा कंगना ने और भी कई ट्वीट किए हैं। बता दें कंगना कई सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए मशहूर हैं। हालांकि इस वजह से वह कई बार मुसीबत में भी पड़ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।