बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म 'विक्रम वेधा' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जब से आर माधवन और विजय सेतुपति की 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक की घोषणा हुई है तभी से लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि 30 सितंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। इस बात की जानकारी देते हुए अभिनेता ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है।
Vikram Vedha: खत्म हुई 'विक्रम वेधा' की शूटिंग, तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं ऋतिक रोशन
'विक्रम वेधा' के सेट की तस्वीरें साझा करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा, 'शूटिंग पूरी होते ही मेरा दिमाग में इस सेट से जुड़ी सभी खुशनुमा यादें ताजा हो गई हैं। एक्शन, रोमांच और कड़ी मेहनत....हमने 'विक्रम वेधा' को आपके लिए खास बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। उत्साहित होने के साथ-साथ आज मैं थोड़ा नर्वस भी हूं .. जैसे-जैसे रिलीज की तारीख करीब आते जाएगी वैसे-वैसे नर्वसनेस बढ़ते जाएगी। बता दें कि ऋतिक इस फिल्म के जरिए तीन साल बाद एक्शन से भरपूर अवतार में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।
As we called it a wrap on set, my mind is flooded with all the happy memories, testing times, action, thrill and hardwork we all have put into #VikramVedha. Doing a little excited-nervous dance in my head today.. as we inch closer to our release date.
See you at the cinemas. 😊 pic.twitter.com/fk2tzvp9qf
कैसा होगा ऋतिक रोशन का किरदार?
फिल्म 'विक्रम वेधा' में ऋतिक रोशन 'वेधा' की भूमिका में दिखाई देंगे। हाल ही में मेकर्स ने ऋतिक रोशन का पहला लुक जारी किया था। फर्स्ट लुक में दाढ़ी-मूंछ, आंखों पर चश्मा, कुर्ता, गले में काला धागा, बिखरे हुए बाल, चेहरे पर खून के धब्बे... में ऋतिक बिल्कुल विलेन लग रहे हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन फिल्म में वेधा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
हीरो का किरदार निभाएंगे सैफ
वहीं जींस, सफेद पोलो नेक टी, दाढ़ी-मूंछ और आंखों पर चश्मा लगाए सैफ अली खानी हीरो की तरह नजर आ रहे हैं। उनका इनटेंस लुक देखकर लग रहा है कि वह बेहद गुस्से में हैं। बता दें कि सैफ अली खानी फिल्म में 'विक्रम' का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।