फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Virat Kohli Anushka Sharma Reveal Paparazzi Comment In A very Funny Way So Everyone Laugh In Photos

Virat Anushka: पैपराजी को देखकर हंसते क्यों हैं विरुष्का? अनुष्का ने बताया ऐसा कारण कि छूट जाएगी आपकी हंसी

Tue, 04 Apr 2023 10:06 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 10:06 PM IST
सार

अनुष्का ने कहा कि कभी-कभी फोटोग्राफर्स उनके लुक्स को लेकर कमेंट कर देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी तस्वीरें क्लिक करते समय जो बातें पैपराजी कहते हैं, वह वास्तव में मजेदार होती हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli Anushka Sharma Reveal Paparazzi Comment In A very Funny Way So Everyone Laugh In Photos
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : social media

विस्तार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। अनुष्का और विराट अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। दुनिया भर में दोनों के चाहने वाले लाखों की संख्या में हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को लेकर कमेंट करने वाले पैपराजी को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियोज सामने आते रहते हैं। विराट और अनुष्का का एक वीडियो फोटोग्राफर के कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

Virat Kohli Anushka Sharma Reveal Paparazzi Comment In A very Funny Way So Everyone Laugh In Photos
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : social media

अनुष्का ने पैपराजी को लेकर किया खुलासा
हाल ही में आयोजित खेल पुरस्कार समारोह में विराट और अनुष्का  पहुंचे थे। वहीं, कपल ने इस बारे में बात की है, कि सेलिब्रिटीज अपनी तस्वीरों में इतना हंसते क्यों है। अनुष्का ने कहा कि कभी-कभी फोटोग्राफर्स उनके लुक्स को लेकर कमेंट कर देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी तस्वीरें क्लिक करते समय जो बातें पैपराजी कहते हैं, वह वास्तव में मजेदार होती हैं। इसलिए अगर कोई हमारी तस्वीरों को देख रहा है और सोच रहा है कि हम इतना क्यों हंस रहे हैं, इतना क्या फनी था। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पैपराजी ने कुछ कहा होता है। वे इस तरह के कमेंट करते हैं, अच्छे लग रहे हो, अच्छे दिख रहे हो, या अच्छा दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Virat Kohli Anushka Sharma Reveal Paparazzi Comment In A very Funny Way So Everyone Laugh In Photos
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : social media

विराट ने सुनाया मजेदार किस्सा
वहीं, विराट ने भी एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा जब वे किसी प्रोग्राम पर पहुंचे तो वहां पर अपनी हंसी को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे, क्योंकि कुछ फोटोग्राफरों ने कपल को लेकर कई बार मजाकिया अंदाज में कमेंट किया था। उन्होंने कहा कि जब हम आ रहे थे, मैं लगभग हंसे जा रहा था, मैं अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर सका। यहां तक कि अनुष्का ने मुझसे पूछा कि क्या आप अपनी हंसी को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, मैंने कहा हां क्योंकि वे इस तरह की बातें कर रहे थे, कि ऐ क्या मस्त जोड़ी है रे(क्या अच्छी जोड़ी है)। विराट ने आगे कहा कि आपने किसी भी सामान्य स्थिति में ऐसा कुछ कहते नहीं सुना। 

Rani Mukerji: 80 की उम्र तक शाहरुख संग रोमांस करना चाहती हैं रानी मुखर्जी, लेखकों से की यह गुजारिश

विज्ञापन

Virat Kohli Anushka Sharma Reveal Paparazzi Comment In A very Funny Way So Everyone Laugh In Photos
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : social media

चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी अनुष्का
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा जल्द ही चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। अनुष्का आखिरी बार चार साल पहले फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ नजर आईं थी। इस फिल्म में कटरीना कैफ ने भी भूमिका अदा की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप रही थी। 

Salman Khan Eid: ईद पर रिलीज हुई सलमान की ये 10 फिल्में, दो रहीं फ्लॉप, अब निगाहें किसी का भाई किसी की जान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed