फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Virat Kohli Like Controversy Avneet Kaur Grabs Spotlight Her Notable Films Mardani to Luv ki arrange marriage

Avneet Kaur: कोहली के 'लाइक' से बढ़ी लोकप्रियता, अब तक इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं अवनीत कौर

Thu, 08 May 2025 03:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 08 May 2025 03:07 PM IST
सार

Avneet Kaur Movies: अवनीत कौर इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनको लेकर हो चर्चाओं के बीच आज हम आपको बताते हैं कि वह किन-किन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
Virat Kohli Like Controversy Avneet Kaur Grabs Spotlight Her Notable Films Mardani to Luv ki arrange marriage
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक छोटा सा ‘लाइक्स’ कितना बड़ा तूफान ला सकता है यह हाल ही में अवनीत कौर और विराट कोहली के मामले ने दिखा दिया है। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अवनीत की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को गलती से लाइक किया, जिसके बाद अभिनेत्री सुर्खियों में छा गईं। हालांकि, विराट ने इसे एल्गोरिदम की गलती बताकर सफाई दी, लेकिन इस वाकये ने 23 साल की अवनीत कौर की पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दिया। आइए जानते हैं कि अब तक अवनीत किन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और उनका करियर ग्राफ कैसा रहा है?

विज्ञापन

Amitabh Bachchan: ऑपरेशन सिंदूर पर भी ‘मूक’ अमिताभ, भड़के यूजर्स बोले- 'आज भी मिस फयर, अब लग रहा है रेखा...'

विज्ञापन

बचपन से शुरू हुआ एक्टिंग का सफर

पंजाब के जालंधर में 13 अक्टूबर 2001 को जन्म लेने वाली अवनीत कौर ने महज आठ साल की उम्र में मनोरंजन जगत में कदम रख दिया था। उन्होंने 2010 में ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ से शुरुआत की, जहां उनकी प्रतिभा को खूब सराहा गया। इसके बाद उन्होंने ‘मेरी मां’, ‘चंद्र नंदिनी’, और ‘अलादीन - नाम तो सुना होगा’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया। छोटे पर्दे पर उनकी लोकप्रियता ने उन्हें बड़े पर्दे का रास्ता दिखाया।
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने ऑपरेशन सिंदूर पर की पोस्ट, क्या बाद में एडिट करके बंद किया कमेंट सेक्शन?

फिल्मों में अवनीत का दिखा जलवा

अवनीत ने 2014 में रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने मीरा का किरदार निभाया, जो छोटा लेकिन प्रभावशाली था। इसके बाद 2017 में वह ‘करीब करीब सिंगल’ में एक छोटी सी भूमिका में दिखीं। 2019 में ‘मर्दानी 2’ में भी उनका कैमियो दर्शकों को पसंद आया।

विज्ञापन

नवाजुद्दीन के साथ आ चुकी हैं नजर

2023 में अवनीत ने कंगना रनौत की प्रोड्यूस की गई फिल्म  ‘टीकू वेड्स शेरू’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ लीड रोल निभाकर सबका ध्यान खींचा। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन उनकी स्क्रीन प्रजेंस ने सभी को प्रभावित किया। 2024 में वह सनी सिंह के साथ रोमांटिक-कॉमेडी ‘लव की अरेंज मैरिज’ में नजर आईं, जिसमें उनकी ताजगी भरी अदाकारी को सराहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed