फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Virat Kohli Skips Victory Celebration Amid Avneet Kaur Controversy Fans Say Trolls Broke a Strong Man

Virat Kohli: अवनीत कौर विवाद के बीच कोहली दिखे मायूस, लोग बोले- ट्रोल्स ने एक मजबूत इंसान को तोड़ दिया

Sun, 04 May 2025 08:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 04 May 2025 08:35 AM IST
सार

Avneet Kaur Controversy: हाल ही में विराट कोहली आरसीबी की जीत के बाद डगआउट में अकेले बैठे नजर आए। सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli Skips Victory Celebration Amid Avneet Kaur Controversy Fans Say Trolls Broke a Strong Man
विराट कोहली, अवनीत कौर - फोटो : एक्स, इंस्टाग्राम

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की रोमांचक जीत ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। दो रनों से मिली इस जीत ने आरसीबी के प्रशंसकों को जश्न का मौका दिया, लेकिन इस जीत की चमक उस वक्त फीकी पड़ गई जब सभी की नजरें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर गईं। हमेशा जोश और उत्साह से भरे रहने वाले कोहली इस बार मैदान से चुपचाप लौटे और डगआउट में अकेले बैठे नजर आए। उनकी यह उदासी और मैच के बाद सेलिब्रेशन में गैरमौजूदगी ने प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस उदासी के पीछे की वजह एक सोशल मीडिया विवाद हो सकता है, जिसमें अभिनेत्री अवनीत कौर का नाम भी जुड़ा है।

विज्ञापन

Shah Rukh Khan: मेट गाला के आयोजन से पहले न्यूयॉर्क पहुंचे शाहरुख खान, फैन को किया हग, वीडियो वायरल

विज्ञापन

जीत के बावजूद कोहली की उदासी

आरसीबी और सीएसके के बीच यह मुकाबला इस सीजन का सबसे रोमांचक मैच रहा। आखिरी गेंद तक चले इस मैच में आरसीबी की टीम ने रोमांचक जीत हासिल की, लेकिन जीत के बाद मैदान पर कोहली का वह जोश और उत्साह गायब था, जो उनकी पहचान है। कैमरों ने उन्हें चुपचाप मैदान से बाहर जाते हुए कैद किया। बाद में, वह टीम के बॉक्स में अकेले बैठे दिखे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई। एक फैन ने लिखा, “विराट, आपको क्या हुआ? आज आप पूरी तरह उदास दिखे।” एक अन्य ने कहा, “लोगों ने एक मजबूत इंसान को तोड़ दिया। विराट के हर कदम पर सवाल उठते हैं, कोई कितना सहन कर सकता है?”
Siddhant Issar Wedding: शादी के बंधन में बंधे 'दुर्योधन' के बेटे, 'पितामह' ने दिया आशीर्वाद, देखिए तस्वीरें



सोशल मीडिया विवाद ने बढ़ाई मुश्किल

कोहली की उदासी की वजह हाल ही में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक विवाद माना जा रहा है। कुछ दिनों पहले प्रशंसकों ने नोटिस किया कि कोहली के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट ने अभिनेत्री अवनीत कौर के फैन पेज की एक पोस्ट को लाइक किया था। इस छोटी सी घटना ने ऑनलाइन गॉसिप और ट्रोलिंग को जन्म दे दिया। विवाद बढ़ता देख कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई दी। उन्होंने लिखा, “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि अपनी फीड साफ करने के दौरान गलती से एल्गोरिदम ने एक इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। कृपया कोई अनावश्यक अनुमान न लगाएं। आप सभी के समझने के लिए धन्यवाद।”

विज्ञापन

Virat Kohli Skips Victory Celebration Amid Avneet Kaur Controversy Fans Say Trolls Broke a Strong Man
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं अवनीत कौर?

अवनीत कौर की बात करें तो वह एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कम उम्र में मनोरंजन जगत में अपनी खास जगह बनाई है। 13 अक्टूबर 2001 को पंजाब के जालंधर में जन्मी अवनीत ने महज आठ साल की उम्र में 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2012 में टीवी धारावाहिक 'मेरी मां' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद उन्होंने 'मर्दानी' (2014) में रानी मुखर्जी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। 'चंद्रा नंदिनी' और 'अलादीन-नाम तो सुना होगा' जैसे धारावाहिकों में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। 2023 में कंगना रनौत के प्रोडक्शन में बनी 'टीकू वेड्स शेरू' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनकी मुख्य भूमिका ने उन्हें नई पहचान दी। सोशल मीडिया पर भी अवनीत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed