{"_id":"5cf8afddbdec22072c333381","slug":"vish-dhamija-novel-character-rita-ferreira-will-debut-in-digital-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर किरदार रीता फरेरा की डिजिटल वर्ल्ड में एंट्री, जल्द लेकर आ रहे हैं विक्रम मल्होत्रा वेब सीरीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मशहूर किरदार रीता फरेरा की डिजिटल वर्ल्ड में एंट्री, जल्द लेकर आ रहे हैं विक्रम मल्होत्रा वेब सीरीज
Thu, 06 Jun 2019 11:47 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
vikram malhotra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर उपन्यासकार विश धमीजा के उपन्यासों की मशहूर किरदार डीसीपी रीता फरेरा जल्द ही परदे पर नजर आने वाली हैं। मुंबई की अपराधिक घटनाओं पर आधारित विष धमेजा के उपन्यास भिंडी बाजार, दूसरा और लिपस्टिक में रीता फरेरा का काम काफी दिलचस्प है। इस पात्र की लोगों के बीच बढ़ती लोकप्रियता को देखकर निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने इसे डिजिटल वर्ल्ड में उतारने का फैसला किया है।
विक्रम मल्होत्रा इस मशहूर किरदार रीता फरेरा पर एक वेब सिरीज बनाने जा रहे हैं, जो कई सीजनों में बंटी होगी। बेबी, एयरलिफ्ट, और टॉयलेट जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाली विक्रम मल्होत्रा की प्रोडक्शन कंपनी एबनडेन्शिया एंटरटेनमेंट ने हाल ही में विश धमीजा की इन तीनों किताबों के कॉपीराइट संबन्धी समस्त कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है।
उपन्यास भिंडी बाजार में डिप्टी पुलिस कमिश्नर रीता को एक सेक्स स्कैंडल रैकेट का भांडा फोड़ते दिखाया गया है। उपन्यास दूसरा में रीता फरेरा को एक हीरा चोरी के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दिखाया गया है जबकि लिपस्टिक में रीता फरेरा एक सीरियल किलर की खोज करती नजर आई थी। एबनडेन्शिया एंटरटेनमेंट ने हाल ही में मशहूर अभिनेता माधवन को लेकर वेब सीरीज ब्रीथ बनाई थी जिसे कि दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस सीरीज के दूसरे सीजन में अभिषेक बच्चन नजर आएंगे।