{"_id":"6753fc5dfacdaa840e041c52","slug":"vrajesh-hirjee-did-not-get-full-fees-for-rehna-hai-tere-dil-mein-vrajesh-hirjee-blames-vasu-bhagnani-2024-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vrajesh Hirjee: 'रहना है तेरे दिल में' के लिए नहीं मिली पूरी फीस, व्रजेश हीरजी ने लगाए वासु भगनानी पर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vrajesh Hirjee: 'रहना है तेरे दिल में' के लिए नहीं मिली पूरी फीस, व्रजेश हीरजी ने लगाए वासु भगनानी पर आरोप
Sat, 07 Dec 2024 01:12 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:12 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता व्रजेश हीरजी ने फिल्म रहना है तेरे दिल में को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए जितनी फीस बोली गई, उसकी आधी भी उनको नहीं मिली थी।
विज्ञापन
वृजेश हीरजी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ vrajeshhirjee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्रजेश हीरजी ने वाशु भगनानी की 'रहना है तेरे दिल में' में को लेकर कुछ खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर वासु भगनानी और गौतम वासुदेव मेनन की फिल्म के लिए उन्हें काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में दिया मिर्जा और आर माधवन के साथ व्रजेश हीरजी को काम करने का मौका मिला था।
रहना है तेरे दिल में
- फोटो : सोशल मीडिया
व्रजेश हीरजी ने की 'रहना है तेरे दिल में' की बात
एक इंटरव्यू में व्रजेश ने कहा कि उन्हें फिल्म के लिए जितनी रकम बात की गई थी, उसका आधा ही उन्हें मिला है। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में व्रजेश ने कहा, रहना है तेरे दिल में उन दिनों उतनी खास नहीं रही थी, जितनी आज उसकी चर्चा होती है। ये फिल्म शाहरुख खान की अशोका से क्लैश हुई थी।
एक इंटरव्यू में व्रजेश ने कहा कि उन्हें फिल्म के लिए जितनी रकम बात की गई थी, उसका आधा ही उन्हें मिला है। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में व्रजेश ने कहा, रहना है तेरे दिल में उन दिनों उतनी खास नहीं रही थी, जितनी आज उसकी चर्चा होती है। ये फिल्म शाहरुख खान की अशोका से क्लैश हुई थी।
वृजेश हीरजी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ vrajeshhirjee
नहीं मिली फिल्म की पेमेंट
फिल्म को लेकर व्रजेश ने कहा, मुझे लगा कि यह मुझे कुछ करने के लिए प्रेरित करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। मुझे उम्मीद थी।" इसके बाद, साइरस ने तुरंत पूछा, "क्या आपको भुगतान मिला?" और इस पर, व्रजेश ने जवाब दिया, "नहीं। मुझे 'रहना है तेरे दिल में' के लिए मेरे आधे पैसे भी नहीं मिले। यह एक दुखद बात है।"

कहो न प्यार है के लिए मिले ज्यादा रुपये
अभिनेता ने कहा कि उन्होंने इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी क्योंकि उन्हें किसी फिल्म के लिए कुछ ज्यादा रुपये दिए गए थे। उन्होंने कहा, लेकिन कहो न प्यार है कि लिए मुझे पैसे मिले थे। इस फिल्म के लिए मुझे अपेक्षा से ज्यादा रुपये मिले। यहां कुछ लोग अच्छे और सभ्य भी हैं।
अभिनेता ने कहा कि उन्होंने इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी क्योंकि उन्हें किसी फिल्म के लिए कुछ ज्यादा रुपये दिए गए थे। उन्होंने कहा, लेकिन कहो न प्यार है कि लिए मुझे पैसे मिले थे। इस फिल्म के लिए मुझे अपेक्षा से ज्यादा रुपये मिले। यहां कुछ लोग अच्छे और सभ्य भी हैं।
विज्ञापन
वृजेश हीरजी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ vrajeshhirjee
'छोटे मिया बड़े मिया' को लेकर हुई चर्चा
वासु भगनानी फिल्म 'छोटे मिया बड़े मिया' की रिलीज के बाद से ही परेशानियों से घिरे हैं। उन्होंने 350 करोड़ की फिल्म बनाई हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी थी। अदालत ने कहा, 'कई लेन-देन में कथित धोखाधड़ी की कुल राशि बहुत अधिक है। लेन-देन की संख्या भी बहुत अधिक है।'