फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: शाहरुख खान और सलमान खान के साथ फिल्म करना चाहते हैं आमिर खान, बोले- 'सही स्क्रिप्ट का इंतजार है'

Sat, 07 Dec 2024 11:56 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Dec 2024 11:56 AM IST
सार

अभिनेता आमिर खान ने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ फिल्म करने को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि तीनों खान अभिनेता एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan wants to do a film with Shahrukh Khan and Salman Khan said Waiting for the right script
शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को उनके प्रशंसक एक साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखना चाहते हैं। आमिर खान ने अपने एक इंटरव्यू के बारे में बात की। आमिर ने दोनों अभिनेताओं के साथ लगभग छह महीने पहले एक साथ फिल्म करने के बारे में हुई बातचीत को साझा किया और कहा कि वे “सही स्क्रिप्ट” का इंतजार कर रहे हैं।
Aamir Khan wants to do a film with Shahrukh Khan and Salman Khan said Waiting for the right script
आमिर खान और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम - कपिल शर्मा/सलमान खान
एक साथ नजर आ सकते हैं तीनों खान
आमिर खान ने इस बारे में की बात में कहा, “ठीक है, लगभग छह महीने पहले, शाहरुख, सलमान और मैं एक साथ थे और हमने इस बारे में बात की थी। वास्तव में, मैं ही वह व्यक्ति था जिसने इस मुद्दे को उठाया। मैंने शाहरुख और सलमान से कहा कि अगर हम तीनों एक साथ फिल्म नहीं करते हैं तो यह वास्तव में दुखद होगा।"
Aamir Khan wants to do a film with Shahrukh Khan and Salman Khan said Waiting for the right script
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
सलमान और शाहरुख के साथ करना है काम
आमिर खान ने कहा, मुझे लगता है सलमान खान और शाहरुख खान इस प्रस्ताव को मान चुके हैं। उन्हें भी लगा कि जरूर हमें करना चाहिए। हालांकि, इसके लिए हमें एक अच्छी कहानी चाहिए। हमें एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार है, हालांकि हम तीनों भी काम करने के लिए उत्साहित हैं।

Fahadh Faasil: 'पुष्पा ने मेरे करियर के लिए कुछ खास नहीं किया', 'पुष्पा 2' के लिए ऐसा सोचते हैं फहद फासिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan wants to do a film with Shahrukh Khan and Salman Khan said Waiting for the right script
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में बोले आमिर
ऐसा पहली बार हुआ जब आमिर खान ने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम करने की बात की। हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में भी आमिर खान ने कहा था कि आपकी और मेरी थिंकिंग बिल्कुल सेम है। मैं हाल ही में शाहरुख खान और सलमान खान से मिला।
विज्ञापन
Aamir Khan wants to do a film with Shahrukh Khan and Salman Khan said Waiting for the right script
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों के लिए कही ये बात
हम तीनों एक ही इंडस्ट्री में इतने सालों से हैं और ये ऑडियंस के लिए काफी गलत हो जाएगी की करियर के इस दौरान अगर हम साथ में एक फिल्म न करें, एक फिल्म तो बनती है। अगर हमने साथ में फिल्म नहीं की तो ये प्रशंसकों के लिए भी ठीक नहीं रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed