साउथ में दर्शकों की बांछें खिली खिली हैं। पोंगल उनके लिए बेहद खास होने जा रहा है। और हो भी क्यों न? जब तमिल सिनेमा में सुपरस्टार विजय की वरिसु और अजित की थुनिवु रिलीज हो चुकी है। फैंस का जश्न मनाना लाजमी है। चाहे विजय की वरिसु हो या फिर अजित की थुनिवु फैंस इस बात को लेकर ज्यादा खुश है कि पोंगल में उन्हें दो बिलकुल नए फ्लेवर की फिल्में देखने को मिल रही हैं। बता दें कि डायरेक्टर एच विनोद की थुनिवु में अजीत ने लीड रोल निभाया है। वहीं, वम्सि पैदिपल्ली की वरिसु में विजय मुख्य भूमिका में हैं।
Varisu vs Thunivu: वारिसु-थुनिवु के बीच बॉक्स ऑफिस पर हुई जबरदस्त टक्कर, जानें पहले दिन किसने मारी बाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही दिन रिलीज हुई इन दोनों ही फिल्मों में फर्स्ट डे विजय ने बाजी मार ली है। बात करें फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग की तो सुपरस्टार विजय थलपति की फिल्म वरिसु और अजीत की फिल्म थुनीवु ने पहले दिन भारत में कुल 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: नए जमाने की नई कहानियां, कुछ इस तरह पर्दे पर कामयाबी की इबारत लिख रहीं हैं महिला राइटर्स
सुपरस्टार विजय की फिल्म वरिसु ने पहले ही दिन शानदार ओपनिंग के साथ शुरुआत की। पहले दिन 22.60 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने तमिलनाडु में 17 करोड़ रुपये और कर्नाटक में 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
थुनीवु ओपनिंग डे पर थुनीवु की फिल्म वरिसु के साथ कड़ी टक्कर देखने को मिली। सुपरस्टार अजीत की फिल्म ने पहले दिन 22.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
यह भी पढ़ें: जब लुक्स की वजह से रिजेक्ट हो गए थे ये सुपरस्टार, लिस्ट में शाहरुख-अमिताभ तक शामिल
बता दें कि आठ साल बाद दोनों सुपरस्टार्स की फिल्में बड़े पर्दे पर टकराई हैं। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या भविष्य होगा यह पहले वीकएंड के कलेक्शन पर निर्भर करेगा। फिल्म वरिसु एक फॅमिली ड्रामा फिल्म है, जिसे दिल राजू ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में विजय के साथ रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। थुनिवु फिल्म को एच विनोद ने प्रोड्यूस किया है। जिसके फाइनेंसर बोनी कपूर हैं। फिल्म में सुपरस्टार अजीत कुमार मुख्य भूमिका में है।
यह भी पढ़ें: राजकुमार संतोषी ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर किया बड़ा खुलासा