फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women Script Writers: नए जमाने की नई कहानियां, कुछ इस तरह पर्दे पर कामयाबी की इबारत लिख रहीं हैं महिला राइटर्स

Thu, 12 Jan 2023 12:59 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 12 Jan 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Best Women Script Writers in Bollywood From Juhi Chaturvedi-Vicky Donor To Urmi Juvekar-Shanghai
महिला राइटर्स - फोटो : अमर उजाला

किसी भी फिल्म के बनने में उसकी स्क्रिप्ट और स्क्रीन प्ले का रोल सबसे अहम होता है। एक अच्छा स्क्रीन पर बेहतर फिल्म की गारंटी होता है। यह पार्ट फिल्म मेकिंग कला में सबसे अहम माना जाता है। राइटिंग में परंपरागत रूप से पुरुष ही ज्यादा सक्रिय रहते थे और कामयाब भी हुए। लेकिन अब वह दौर लद चुका है। महिलाएं भी लगातार सामने आ रही हैं और एक के बाद एक कामयाबी के सोपान चढ़ रही हैं। नए सिनेमा में महिलाओं लेखकों ने एक से बढ़कर एक फिल्म देकर अपना लोहा मनवाया है। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसी ही महिला लेखकों के बारे में जिन्होंने अपने लेखन के दम पर समकालीन सिनेमा में अहम योगदान दिया है...

Best Women Script Writers in Bollywood From Juhi Chaturvedi-Vicky Donor To Urmi Juvekar-Shanghai
जूही चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

जूही चतुर्वेदी 
जूही ने विजुअल आर्ट की पढ़ाई कर एड और फिर फिल्म इंडस्ट्रीज में प्रवेश किया। जूही 2015 में फिल्म ‘पीकू’ से सुर्खियों में आई थीं। ‘पीकू’ के अलावा उनकी विक्की डोनर और मद्रास कैफे भी चर्चित रही हैं। उनको ‘पीकू’ के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का फिल्मफेयर अवॉर्ड और स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स का नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। बता दें कि राइटर जूही चतुर्वेदी ने जब विक्की डोनर की जब स्क्रिप्ट पूरी की तो उन्हें थोड़ी भी उम्मीद नहीं थी कि कोई इस पर फिल्म बनाने को राजी होगा। इसे इत्तफाक ही कहा जाएगा कि जब वह डायरेक्टर शुजीत सरकार से एक पार्टी में मिलीं और उन्होंने अपनी इस स्क्रिप्ट का जिक्र किया तो शुजीत ने उसी वक्त उस पर फिल्म बनाने का फैसला कर लिया। सीमित बजट में नई स्टार कास्ट के साथ बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त मुनाफा कमाया। 

यह भी पढ़ें: विराट के शतक पर आया अनुष्का का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर खास अंदाज में पति पर लुटाया प्यार

Best Women Script Writers in Bollywood From Juhi Chaturvedi-Vicky Donor To Urmi Juvekar-Shanghai
अद्वैता काला - फोटो : अमर उजाला

अद्वैता काला 
बचपन से ही लिखना अद्वैता का जुनून था। उन्होंने अमेरिका से ग्रेजुएशन किया और भारत लौट आईं। इससे बाद वे होटल इंडस्ट्री से जुड़ गईं। उनका ‘ऑलमोस्ट सिंगल’ नॉवेल काफी पसंद किया गया। जिस पर बनी फिल्म 'अंजाना-अंजानी'। इसके बाद उन्होंने सुजॉय घोष के लिए कहानी फिल्म लिखी। 

यह भी पढ़ें: आर्यन खान सच में कर रहे हैं सादिया को डेट? पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने खुद उठाया राज से पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Women Script Writers in Bollywood From Juhi Chaturvedi-Vicky Donor To Urmi Juvekar-Shanghai
इला बेदी दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

इला बेदी दत्ता
इला बेदी दत्ता ने अपनी राइटिंग स्किल्स के कारण अलग ही छाप छोड़ी है। इन्होंने बेहद कम समय में अपनी प्रतिभा से लोगों को हैरत में डाल दिया। इला बेदी दत्ता को फिल्म ऋतिक रोशन स्टारर 'अग्निपथ' के कारण जाना जाता है। बता दें कि फिल्म अग्निपथ की स्क्रिप्ट जाने-माने कहानीकार राजेंद्र सिंह बेदी की पोती इला ने की थी। इला ने करीब चार-पांच साल पहले टीवी सीरियलों में काम करना शुरू किया, लेकिन ऐक्टिंग रास नहीं आई। एक दिन करण जौहर ने जब इला को अमिताभ बच्चन स्टारर अग्निपथ का सीक्वल लिखने की जिम्मेदारी दी तो इला ने करण को निराश नहीं किया।

यह भी पढ़ें: टीवी की 'नागिन' महक चहल की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, बोलीं- ऐसा लगा जैसे मेरे सीने में...

विज्ञापन
Best Women Script Writers in Bollywood From Juhi Chaturvedi-Vicky Donor To Urmi Juvekar-Shanghai
उर्मी जुवेकर - फोटो : सोशल मीडिया

उर्मी जुवेकर 
उर्मी ने वृत्तचित्र लेखक और निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया। फिल्म 'दरमियान: इन बिटवीन' के साथ उन्होंने उर्मी ने फीचर फिल्म पटकथा लेखन की शुरुआत की। इनको 'ओए लकी' की पटकथा लिखने के लिए जाना जाता है। 'आई एम' और 'शंघाई' भी इनकी फेमस फिल्में हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से सामाजिक कार्य में स्नातक की डिग्री हासिल की है।

यह भी पढ़ें: बेशरम रंग पर फूटा केजीएफ एक्टर का गुस्सा, बोले- ऐसा कंटेंट भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed