War 2: 'वॉर 2' का 'कैप्टन अमेरिका' से होगा खास कनेक्शन, अपडेट जान गदगद हो जाएंगे आप
निर्माता आदित्य चोपड़ा एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग बड़े पैमाने पर करने वाले हैं। वहीं, फिल्म के एक्शन सीन से जुड़ा नया अपडेट उत्साह को और ज्यादा बढ़ाने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही यशराज फिल्म्स की 'वॉर 2' ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ है। निर्माता आदित्य चोपड़ा इस एक्शन एंटरटेनर की शूटिंग बड़े पैमाने पर करने वाले हैं। वहीं, फिल्म के एक्शन सीन से जुड़ा नया अपडेट बेशक उत्साह को और ज्यादा बढ़ाने वाला है। फिल्म के लिए ऐसे एक्शन निर्देशक को चुना गया है, जो हॉलीवुड समेत बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने टैलेंट का लोहा मनवा चुके हैं।
'वॉर 2' का 'कैप्टन अमेरिका' से कनेक्शन
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत 'वॉर 2' यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की एक बिग बजट फिल्म है। वहीं, ताजा जानकारी की मानें तो निर्माताओं ने 'कैप्टन अमेरिका', 'फास्ट एंड द फ्यूरियस' और 'जवान' के एक्शन निर्देशक स्पिरो रजाटोस को एक महत्वपूर्ण एक्शन सीक्वेंस के लिए चुना है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'पुरस्कार विजेता एक्शन निर्देशक स्पिरो रजाटोस, जो कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर, कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट सोल्जर, फास्ट एक्स, एफ9-द फास्ट सागा और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्मों में अपने स्टंट के लिए जाने जाते हैं। अब एक नया एक्शन सीक्वेंस डिजाइन और निष्पादित करेंगे जो लोगों के होश उड़ा देगा।'
रिपोर्ट में बड़ा दावा
रिपोर्ट में आगे कहा गया है, 'स्पिरो रजाटोस ने अयान के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया है। दोनों मिलकर भारतीय दर्शकों को ऐसा एक्शन एक्सपीरियंस देने की योजना बना रहे हैं, जो लोगों ने इससे पहले कभी नहीं देखी।' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स ने लगभग सभी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और यह दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण बन गई है। आदित्य चोपड़ा इस प्रसिद्ध फ्रेंचाइजी की प्रत्येक फिल्म के साथ बड़ा सिनेमाई अनुभव प्रदान करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।
Amar Singh Chamkila: चमकीला ने इस कारण की थी अमरजोत के साथ दूसरी शादी, दिवंगत गायक के दोस्त ने किया खुलासा
आमने सामने होंगे ऋतिक-जूनियर एनटीआर
'वॉर 2' में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के साथ आने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दो सुपरस्टार का एक साथ एक्शन फिल्म में होना दर्शकों के लिए खास तोहफा होगा। फिल्म में ऋतिक रोशन नायक की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, जूनियर एनटीआर फिल्म में खलनायक के किरदार में दिखेंगे। मूवी में जॉन अब्राहम और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं।
Raj Kundra: 'जब आप अपमानित महसूस करें तो,' 98 करोड़ की संपत्ति जब्त के बाद सुर्खियों में राज कुंद्रा का पोस्ट
मुंबई में जारी शूटिंग!
'वॉर 2' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसके तहत अब तक 'पठान', 'वॉर', 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' और 'टाइगर 3' बन चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, 'वॉर 2' की शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में शुरू हुई है, जिसमें एक्शन पैक्ड सीन फिल्माएं जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग पूरे 60 दिनों तक चलेगी।'
Crakk OTT Release: देखो क्रैक का डेडली एक्शन, ओटीटी पर विद्युत का जबरदस्त अंदाज, जानिए कब-कहां देख सकेंगे