यशराज फिल्म्स का बड़ा एलान, फिल्म 'वॉर' का मुंबई में प्रस्तावित ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल अपनी स्थापना के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने जा रहे हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म वॉर का ट्रेलर रिलीज साधारण तरीके से सिर्फ यू ट्यूब पर करने का फैसला किया। पिछले चार महीने से इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर चल रही तैयारियों पर विराम लगाते हुए निर्माता आदित्य चोपड़ा ने ये कार्यक्रम ही रद्द कर दिया है। उनका मानना है कि ट्रेलर रिलीज का कार्यक्रम कितना ही भव्य क्यों न बना लिया जाए लेकिन ये कार्यक्रम फिल्म के कैनवस का एहसास नहीं करा पाएगा।
यशराज फिल्म्स के सूत्रों ने बताया कि फिल्म वॉर के एक्शन से भरपूर ट्रेलर लॉन्च करने के लिए टीम लगातार काम करती रही है ताकि लोगों को कुछ ऐसा देखने को मिल सके, जो पहले कभी न देखने को मिला हो लेकिन अब महसूस हो रहा है कि कोई भी आयोजन कितना भी बड़ा क्यों न हो, वह ट्रेलर के मुकाबले दर्शकों तक पहुंचने के लिहाज से छोटा ही साबित होगा। वॉर को हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। इसकी शूटिंग 7 देशों के 15 शहरों में की गई है। दुनिया भर के बेहतरीन स्टंट निर्देशकों ने इस फिल्म के रोमांचक स्टंट सीन गढ़े हैं और तैयारी ये थी कि इन्हीं में से कुछ सीन्स को ट्रेलर लॉन्च पर रीक्रिएट किया जाए।
इस बारे फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद से बात हुई तो वह कहते हैं, 'टीम ने ट्रेलर लॉन्च के लिए एक बेहतरीन और बड़े कार्यक्रम के आयोजन की कोशिश की लेकिन ये योजनाएं कितनी भी बड़ी क्यों न हों फिल्म के पैमाने से मेल नहीं खा रही थीं। इस तरह की फिल्म के लिए किसी कार्यक्रम का आयोजन भी कुछ इस तरह का होना चाहिए जो फिल्म के पैमाने से मेल खा सके लेकिन विभिन्न कारणों से दर्शकों के लिए इस तरह का आयोजन करना असंभव है इसलिए हमने ट्रेलर लॉन्च का कार्यक्रम न करने का फैसला किया है।'