'वॉर' का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन करते दिखे ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म वॉर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वाणी कपूर दमदार रोल में हैं। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के सार्वजनिक अवकाश के दिन रिलीज होने जा रही फिल्म वॉर को हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताया जा रहा है इसकी शूटिंग सात देशों के 15 शहरों में की गई है।
This #WAR has 2 sides! #TeamHrithik or #TeamTiger Which side are you on? #WarTrailer #HrithikvsTiger @iHrithik @iTIGERSHROFF @vaaniofficial #SiddharthAnand @War_TheFilm https://t.co/3NRCkvBlpD
— Yash Raj Films (@yrf) August 27, 2019विज्ञापन
फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि एक्शन दृश्यों पर यशराज फिल्म्स में पिछले एक साल से काम चलता रहा है। फिल्म के एक्शन सीन्स तैयार करने के लिए आदित्य चोपड़ा ने दुनिया के चार सबसे मशहूर एक्शन निर्देशकों को फिल्म वॉर के लिए साथ लिया है। द डार्क नाइट, सैन एंड्रियास, जैक रीचर और गेम ऑफ थ्रोन्स जैसी फिल्मों के एक्शन डायरेक्टर पॉल जेनिंग्स, सेफ हाउस, आई इन द स्काई, डेथ रेस से मशहूर हुए फ्रांज स्पिलहास, एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन और स्नो पियर्सर में दिल दहला देने वाले सीन गढ़ने वाले सी यंग ओह और टाइगर ज़िंदा है, केसरी, मैरी कॉम के एक्शन डायरेक्टर परवेज शेख ने मिलकर ये दृश्य तैयार किए हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।