जानलेवा सर्दी में कहां हैं ये तीन लड़कियां?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की सर्दी के बारे में गाने बन चुके हैं। पिछले दिनों जब फिल्म एक्ट्रेस आलिया भट्ट दिल्ली में आईं तो उन्होंने दिल्ली की सर्दी की तारीफ की। दिल्ली की सर्दी को रोमांस से भी जोड़कर दिखा जाता है।
तड़पाए तरसाए सारी रात जगाए दिल्ली की सर्दी गाने को आए एक दशक हो चुके हैं लेकिन अभी भी लोग इस गाने को याद करते हैं। मतलब साफ है कि दिल्ली की सर्दी को रोमांस से जोड़कर देखा जाता है।
सर्दी में कहां हैं यह लड़की
सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन सर्दियों में सनी लियोनी कहां हैं। उनकी पिछली फिल्म जैकपॉट भले ही फ्लॉप हो गई हो लेकिन उनका लेकर क्रेज कम नहीं हुआ है।
उनकी चर्चा उनकी नई फिल्म रागिनी एमएमएस 2 के अलावा कुछ दूसरी बातों को लेकर भी है। पिछले दिनों वह सलमान के साथ थीं और सलमान ने उन्हें साड़ी पहनना सिखाया।
गंदी लड़की बनेगी यह लड़की
शर्लिन चोपड़ा की नई फिल्म कामसूत्र आने को है। शर्लिन को प्रचार से बाहर कर दिया गया है। उनका इस फिल्म के निर्देशक रूपेश पॉल के साथ झगड़ा हो गया है।
शर्लिन अब इस फिल्म से दूर जरूर हो गई हैं लेकिन अब वह नई तैयारी में हैं। शर्लिन इन दिनों हर लड़की को बैड गर्ल बनने की सीख पढ़ा रही हैं। दरअसल शर्लिन इसी बहाने अपनी नई फिल्म बैडगर्ल का प्रमोशन कर रही हैं।
और यह स्कूल टीचर है कहां
अब बात कर रहे हैं कि अपनी पहली फिल्म नशा में स्कूल टीचर बनीं पूनम पांडेय की। पूनम पांडेय की फिल्म नशा नहीं चल पाई। इसके बाद से पूनम पांडेय की कोई चर्चित खबर नहीं है।
पूनम पांडेय ने पिछले दिनों अपने फेसबुक एकांउट में हैरान करने वाली कुछ तस्वीरें अपलोड की थीं। लोग समझ नहीं पा रहे हैँ कि पूनम इन दिनों ऐसी सर्दियों में हैं कहां।