फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   What Jhumka Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani second song out Starring lead couple Ranveer Singh and Alia Bhatt

What Jhumka: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का दूसरा गाना व्हाट झुमका रिलीज, पार्टी सॉन्ग पर रणवीर-आलिया का धमाल

Wed, 12 Jul 2023 12:45 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 12 Jul 2023 12:45 PM IST
सार

करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का दूसरा गाना 'व्हाट झुमका' रिलीज हो गया है। इस ग्रूवी पार्टी नंबर पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने धमाल मचा दिया है। 
 

विज्ञापन
What Jhumka Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani second song out Starring lead couple Ranveer Singh and Alia Bhatt
व्हाट झुमका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का दूसरा गाना 'व्हाट झुमका' रिलीज हो गया है। लीड स्टार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पर फिल्माया गया यह गाना एक ग्रूवी डांस नंबर है, जो पार्टी शुरू करने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

विज्ञापन

'व्हाट झुमका' को अरिजीत सिंह ने दी अपनी आवाज

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के दूसरे गाने 'व्हाट झुमका' को अरिजीत सिंह और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। इसका म्यूजिक प्रीतम का है। गाने को दोपहर 12 बजे यूट्यूब पर लाइव रिलीज किया गया। इस गाने में प्रतिष्ठित झुमका गिरा रे के कुछ शब्द लिए गए हैं, और इसमें अपना खुद का स्पिन जोड़ा गया है।

विज्ञापन


#VD18: एटली की फिल्म VD18 के लिए वरुण धवन ने कसी कमर, मुंबई में इस दिन से शुरू करेंगे शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मा प्रोडक्शन के पोस्ट ने बढ़ाया था उत्साह

धर्मा प्रोडक्शन ने बीते दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का एक प्रोमो साझा किया, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, 'आपने बीट ड्रॉप, माइक ड्रॉप, जॉ ड्रॉप मोमेंट्स के बारे में सुना है, लेकिन अब झुमका ड्रॉप मोमेंट का समय है। व्हाटझुमका, गाना कल रिलीज होगा। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, करण जौहर की 25वीं सालगिरह पर बनी फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में।'


Ridhi Dogra: जवान प्रीव्यू में नजर नहीं आने पर ट्रोल हुईं रिद्धि डोगरा, अब एक्ट्रेस ने पोस्ट कर किया पलटवार

'रॉकी और रानी की प्रेम' की रिलीज डेट 

करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम' कहानी में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र जैसे सितारे लीड रोल में हैं। यह मूवी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में मेकर्स ने इसका पहला गाना 'तुम क्या मिले' को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया। वहीं, इसके ट्रेलर को भी फैंस के जरिए काफी सराहा गया है। ट्रेलर हमें रॉकी रंधावा और रानी चटर्जी के जीवन में ले गया, जिनकी जीवनशैली बिल्कुल विपरीत है। फिल्म दोनों के प्यार में पड़ने, शादी के लिए परिवार को मनाने और उस दौरान आने वाली परेशानियों का सामना करने के इर्द-गिर्द घूमती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed