‘परफेक्शन मिलने तक शादी करते रहेंगे’ सलमान खान का पुराना बयान फिर वायरल; आमिर खान को लेकर कही थी ये बात
Salman Khan: सलमान खान का एक पुराना मजेदार बयान इन दिनों फिर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने आमिर खान को लेकर चुटकी ली थी। जानिए उन्होंने क्या कहा था।
विस्तार
आमिर खान ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर गौरी स्प्रैट से रजिस्टर मैरिज कर ली है। यह शादी काफी सादगी से हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस बीच सलमान खान का उनको लेकर एक बयान फिर से चर्चाओं में आ गया है।
जब सलमान से पूछा शादी का सवाल
‘द कपिल शर्मा शो’ में जब सलमान पहुंचे थे, तब कपिल शर्मा ने उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा था, ‘आमिर सर ने अभी सबको अपनी गर्लफ्रेंड से मिलवाया है और आप तो उनसे 6 महीने छोटे भी हैं। वो रुक नहीं रहे और आप कर नहीं रहे?’
वो शादी करते रहेंगे
इस पर सलमान ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘देखो यार, आमिर की बात ही कुछ और है। आमिर एक शानदार इंसान हैं। पूरी दुनिया जानती है कि वो परफेक्शनिस्ट हैं। जब तक वो शादी को बिल्कुल परफेक्ट नहीं बना लेंगे, वो शादी करते रहेंगे।’
ये भी पढ़ें- Aamir Gauri Viral Video: शादी के बाद जमकर नाचे आमिर-गौरी, भीड़ में खड़े नजर आए राज ठाकरे; हिरानी भी रहे मौजूद
याद दिला दें कि आमिर खान ने पिछले साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट को सबसे मिलवाया था। आमिर ने बताया था कि वह और गौरी एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं, लेकिन दोनों के बीच प्यार का रिश्ता हाल ही में शुरू हुआ। अब दोनों आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे के हो चुके हैं।