फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who Is Gauri Spratt Who Is Set To Marry 60 Year Old Aamir Khan And Will Become His Third Wife

कौन हैं गौरी स्प्रैट? बनने जा रही हैं आमिर खान की तीसरी पत्नी, एक बच्चे की हैं मां; इस दिन होगी एक्टर की शादी

Sat, 06 Jun 2026 02:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 06 Jun 2026 02:45 PM IST
सार

Who Is Gauri Spratt: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने वाले हैं। जानिए कौन हैं गौरी और कैसे शुरु हुई दोनों की लव स्टोरी?

विज्ञापन
Who Is Gauri Spratt Who Is Set To Marry 60 Year Old Aamir Khan And Will Become His Third Wife
आमिर खान और गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर आमिर खान तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं, यह बात अब किसी से छिपी नहीं है। वह अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। जैसे ही आमिर ने अपनी शादी की खबर कन्फर्म की, फैंस के मन में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर गौरी कौन हैं और उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई।

विज्ञापन

Who Is Gauri Spratt Who Is Set To Marry 60 Year Old Aamir Khan And Will Become His Third Wife
गौरी स्प्रैट, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मां तमिलियन हैं और पिता आयरिश हैं। उनके दादा एक स्वतंत्रता सेनानी थे। गौरी का प्रोफेशनल बैकग्राउंड हेयरड्रेसिंग में है और उन्होंने लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में एफडीए किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Who Is Gauri Spratt Who Is Set To Marry 60 Year Old Aamir Khan And Will Become His Third Wife
आमिर खान-गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया

6 साल के बेटे की मां हैं गौरी 
गौरी एक 6 साल के बेटे की मां भी हैं। उनके पहले पति के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। फिलहाल वह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ‘आमिर खान फिल्म्स’ में काम कर रही हैं।

विज्ञापन

Who Is Gauri Spratt Who Is Set To Marry 60 Year Old Aamir Khan And Will Become His Third Wife
गौरी स्प्रैट, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे शुरू हुई आमिर और गौरी की लव-स्टोरी?
आमिर खान ने साल 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी को सभी से मिलवाया था। उस समय मुंबई में मीडिया के साथ एक प्राइवेट गेट-टुगेदर में उन्होंने अपने रिश्ते को कन्फर्म किया था। आमिर ने बताया था कि दोनों एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं और करीब डेढ़ साल पहले फिर से कनेक्ट हुए।

उन्होंने कहा था, ‘हम अचानक मिले, फिर संपर्क में रहे और सब कुछ अपने आप आगे बढ़ता गया।’ आमिर ने यह भी बताया कि गौरी ने उनकी बहुत कम फिल्में देखी हैं, जिनमें ‘लगान’ और ‘दंगल’ शामिल हैं। आमिर ने कहा, ‘वह अभी भी बॉलीवुड की इस दुनिया को समझने की कोशिश कर रही हैं।’

Who Is Gauri Spratt Who Is Set To Marry 60 Year Old Aamir Khan And Will Become His Third Wife
आमिर खान और रीना खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरी होंगी आमिर की तीसरी पत्नी 
गौरी के साथ आमिर की यह तीसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं- आइरा खान और जुनैद खान। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था।

ये भी पढे़ं- Peddi Movie: ‘पेद्दी’ में जान्हवी कपूर के किरदार पर बवाल! डायरेक्टर ने मांगी माफी, सीन्स को लेकर कही ये बात

Who Is Gauri Spratt Who Is Set To Marry 60 Year Old Aamir Khan And Will Become His Third Wife
आमिर खान और किरण राव - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर 2021 में हो गए थे किरण से अलग 
इसके बाद आमिर ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की, लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए। दोनों का एक बेटा आजाद भी है, जिसका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। आमिर आज भी अपनी दोनों एक्स वाइव्स, रीना दत्ता और किरण राव, के साथ अच्छे रिश्ते बनाए हुए हैं और आपस में सम्मानजनक संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed