फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Why does Kabir Khan consider Katrina Kaif Vicky Kaushal as part of the family Know director statement

Kabir Khan: कटरीना कैफ-विक्की कौशल को क्यों परिवार का हिस्सा मानते हैं कबीर खान? जानें डायरेक्टर का बयान

Sun, 09 Apr 2023 02:11 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 09 Apr 2023 02:11 PM IST
सार

कबीर खान कई दफा कटरीना कैफ को करीबी दोस्त बता चुके हैं। वहीं, अब डायरेक्टर ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा कर दिया है। 

विज्ञापन
Why does Kabir Khan consider Katrina Kaif Vicky Kaushal as part of the family Know director statement
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जाने-माने डायरेक्टर कबीर खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को न्यूयॉर्क, बजरंगी भाईजान और टाइगर जैसी शानदार फिल्में दी हैं। कबीर ने अपने अब तक के करियर में सलमान खान, कटरीना कैफ और जॉन अब्राहम जैसे सितारों के साथ बेहतरीन काम किया है। वहीं, कबीर कई दफा एक्ट्रेस कटरीना कैफ को अपना करीबी दोस्त बताते देखे जा चुके हैं। इतना ही नहीं डायरेक्टर ने तो एक इंटरव्यू में यह तक कह दिया कि वह समय के साथ कटरीना और उनके परिवार के और भी ज्यादा करीब आ गए हैं।

विज्ञापन

कटरीना को परिवार का सदस्य मानते हैं कबीर 

कबीर खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि कटरीना कैफ उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह हैं। इस बात पर ज्यादा जोर देते हुए डायरेक्टर ने कहा, 'कटरीना अब एक दोस्त से कहीं अधिक हैं। वह परिवार की तरह हैं। हम न्यूयॉर्क फिल्म से साथ हैं और तीन बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। यह वह समय था जो हमने साथ बिताया है। अब उनकी शादी विक्की से हो गई है, जिसे मैं फिर से अपने परिवार का हिस्सा मानता हूं।'

विज्ञापन


Pushpa 2: इतनी मोटी रकम लेकर 'फायर पुष्पा' बने अल्लू अर्जुन! तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में बनाया नया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की कौशल के साथ पुराना नाता- कबीर

कबीर खान ने आगे कहा,'मैंने विक्की के पिता शाम जी के साथ छह फिल्में की हैं। मेरी पहली वेब सीरीज फॉरगॉटन आर्मी में विक्की के भाई सनी थे। तो हां, मैं कहूंगा कटरीना का परिवार।' आपको बता दें कि कबीर और कैटरीना ने न्यूयॉर्क, एक था टाइगर और फैंटम जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। 


War 2 Star Cast: दीपिका पादुकोण के बाद ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' से जुड़ा इस हसीना का नाम, अपडेट जान झूम उठेंगे आप

कबीर खान, कटरीना कैफ का वर्कफ्रंट

काम के मोर्चे पर, कबीर खान अपनी अपकमिंग फिल्म में कार्तिक आर्यन को कास्ट कर रहे हैं। वहीं, कटरीना कैफ सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' से पर्दे पर छाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस मूवी में इमरान हाशमी भी विलेन के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा कटरीना को आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ 'जी ले जरा' में स्क्रीन साझा करते देखा जाएगा, जिसका डायरेक्शन फरहान अख्तर करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed