फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस को जेनेलिया डिसूजा ने दी मात, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Sat, 29 Aug 2020 08:07 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 29 Aug 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Wife of riteish deshmukh actress Genelia DSouza Deshmukh Tests Negative For COVID-19 After Contracting Virus Three Weeks Ago
Genelia D'Souza - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। देश में ही हर दिन करीब 60 हजार मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना की मार से बॉलीवुड भी बच न सका। एक तरफ जहां सिनेमा जगत को कोरोना के चलते आर्थिक मार पड़ी तो वहीं कई सितारे भी कोरोना संक्रमित हो गए। हालांकि सेलेब्स ने रील लाइफ की तरह ही रियल लाइफ में भी जीत हासिल की। इस लिस्ट में अब बॉलीवुड रितेश देशमुख की पत्नी व अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का भी नाम शामिल हो गया है। सोशल मीडिया पर जेनेलिया ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

Wife of riteish deshmukh actress Genelia DSouza Deshmukh Tests Negative For COVID-19 After Contracting Virus Three Weeks Ago
genelia d'souza - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर जेनेलिया डिसूजा ने एक भावुक पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने कोरोना को मात दे दी है। जेनेलिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'तीन हफ्ते पहले मैं कोरोना संक्रमित पाई गई थी। पिछले 21 दिनों से कोरोना के लक्षण नहीं नजर आ रहे थे। इसके बाद आज मेरी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आ गई है। सभी लोगों के आशीर्वाद और प्यार से मैंने कोरोना को मात दी।' 

Wife of riteish deshmukh actress Genelia DSouza Deshmukh Tests Negative For COVID-19 After Contracting Virus Three Weeks Ago
genelia - फोटो : instagram

जेनेलिया ने आगे लिखा, 'हालांकि ये 21 दिन मेरे लिए मुश्किल थे। आप डिजिटली कितना भी किसी से कनेक्ट रहें लेकिन अकेलेपन को आप दूर नहीं कर सकते। अपने परिवार और चाहने वालों के पास वापस आकर मैं बहुत खुश हूं। आप भी उनके आस पास रहें जो आपको और आप जिनको प्यार करते हैं। क्योंकि शक्ति के लिए प्यार बहुत जरूरी है।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife of riteish deshmukh actress Genelia DSouza Deshmukh Tests Negative For COVID-19 After Contracting Virus Three Weeks Ago
अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या का इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अपने सोशल मीडिया पोस्ट के अंत में जेनेलिया ने अपने सभी फैंस और चाहने वालों को संदेश देते हुए  लिखा, ' आपको भी जरा सा संदेह तो तुरंत कोरोना टेस्ट करवाएं, स्वस्थ रहें, अच्छा खाएं और इस मॉन्स्टर को मात दें।' याद दिला दें कि जेनेलिया से पहले बच्चन परिवार भी कोरोना की चपेट में आ गया था।

विज्ञापन
Wife of riteish deshmukh actress Genelia DSouza Deshmukh Tests Negative For COVID-19 After Contracting Virus Three Weeks Ago
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या राय बच्चन कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालांकि जल्दी ही इन सभी ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ होकर घर लौट गए। बता दें कि बच्चन परिवार से पहले भी कई सितारे कोरोना का मात दे चुके हैं। इस लिस्ट में जोया मोरानी से लेकर पार्थ तक का नाम शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed