सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yash Reveals That Ram And Ravana Will Not Face Each Other Even Once In The First Part Of Ramayana

यश ने किया बड़ा खुलासा, ‘रामायण’ के पहले पार्ट में एक बार भी आमने-सामने नहीं आएंगे राम और रावण!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 15 Apr 2026 09:08 AM IST
विज्ञापन
सार

Ramayana Movie: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण इन दिनों चर्चाओं में है। अब फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश ने इससे जुड़े कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 
 

Yash Reveals That Ram And Ravana Will Not Face Each Other Even Once In The First Part Of Ramayana
फिल्म 'रामायण' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में है। हाल ही में इसका टीजर भी रिलीज किया गया था, जिसके बाद फैंस में इसे लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। अब फिल्म में रावण का रोल निभा रहे एक्टर यश ने अपने पार्ट को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या कहा। 

Trending Videos

हम दोनों कभी भी स्क्रीन पर साथ नहीं आए
फैंडैंगो के साथ बातचीत में यश से पूछा गया कि सेट पर उनका रणबीर कपूर के साथ रिश्ता कैसा है और उन्होंने अपनी केमिस्ट्री कैसे बनाई। इस पर यश ने कहा, ‘दिलचस्प बात यह है कि हम दोनों इस फिल्म में कभी भी स्क्रीन पर साथ नहीं आए हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं, यह दो भागों वाली फिल्म है। तो पहले भाग में, रावण का अपना राज्य है और राम का अपना राज्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केमिस्ट्री पर क्या बोले यश
उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन हां, हम कुछ बार मिले हैं, और वह एक शानदार एक्टर हैं। मुझे लगता है कि यह आपसी सम्मान है जो नजर आता है। केमिस्ट्री ऐसी होती है कि जब आप कुछ बड़ा करने के लिए निकलते हैं, और यह ‘रामायण’ जितनी बड़ी फिल्म है, तो हम सभी का एक ही टारगेट होता है कि इस कहानी को बेहतरीन तरीके से पेश करें। मुझे लगता है हमारी सोच एक जैसी है, इसलिए केमिस्ट्री कोई मुद्दा ही नहीं है। हम इसे एंजॉय कर रहे हैं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

कब रिलीज होगी फिल्म?
'रामायण' का पहला पार्ट 2026 में दिवाली के मौके पर और दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकता है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में, यश रावण के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में, सनी देओल भगवान हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed