2025 बॉलीवुड म्यूजिक के लिए एक शानदार साल रहा। इस साल कई ऐसे गाने रिलीज हुए जो न सिर्फ चार्ट्स पर छाए रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल होकर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। इस लिस्ट में फिल्म 'धुरंधर' के वायरल सॉन्ग 'FA9LA' से लेकर कई गाने शामिल हैं।
Year Ender 2025: इस साल के धमाकेदार गाने, जिन्होंने जीता दर्शकों का दिल; देखें टॉप गानों की लिस्ट
Bollywood Blockbuster Songs: 2025 में कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन उन फिल्मों के कुछ गाने फैंस के दिलों में घर कर गए। साल 2025 के चार ऐसे सुपरहिट गाने, जिन्होंने कभी डांस के जरिए तो कभी दिल टूटने की कहानी के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया।
'FA9LA'
फिल्म 'धुरंधर' का गाना 'FA9LA' इस साल का सबसे बड़ा सरप्राइज हिट रहा। बहरीन के रैपर फ्लिपराची और डैफी का ओरिजिनल अरबी रैप ट्रैक, जिसे फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की एंट्री के लिए इस्तेमाल किया गया। गाने में खलीजी बीट्स और हिप-हॉप का फ्यूजन है, जो बेहद एनर्जेटिक और कूल है। अक्षय खन्ना के स्टाइलिश डांस मूव्स और बेफिक्र अंदाज ने इसे वायरल बना दिया। कुछ दर्शकों ने तो इसे 'एनिमल' के 'जमाल कुडु' का नेक्स्ट वर्जन बताया। रिलीज होते ही यह गाना चार्ट पर टॉप पर रहा। तो हीं इंस्टाग्राम रील्स पर यह छाया रहा।
'तुम मेरे हुए न सही'
फिल्म 'थामा' का 'तुम मेरे हुए न सही' एक दिल छू लेने वाला रोमांटिक और इमोशनल गाना है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर हॉरर-कॉमेडी 'थामा' का यह ट्रैक मधुबंती बागची की सुरीली आवाज में है, जबकि म्यूजिक सचिन-जिगर ने कंपोज किया। अमिताभ भट्टाचार्य के बोल बेहद गहरे हैं। गाने के लिरिक्स जैसे 'तुम मेरे न हुए न सही' हर दिल को छू गए। रिलीज के बाद इस गाने ने यूट्यूब पर लाखों व्यूज बटोरे और फैंस ने इस गाने पर जमकर रील्स बनाईं।
'आवन जावन'
ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'वॉर 2' का रोमांटिक गाना 'आवन जावन' इस साल की बड़ी हिट्स में से एक है। प्रीतम के म्यूजिक में अरिजीत सिंह और निकिता गांधी की आवाज ने जादू बिखेर दिया। अमिताभ भट्टाचार्य के बोल पंजाबी टच के साथ बेहद खूबसूरत है। गाने में इटली की खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया यह गाना फिल्म की रिलीज से पहले ही नंबर वन पर छा गया।
यह भी पढ़ें: यामी गौतम ने 'धुरंधर' को लेकर जताई अपनी ख्वाहिश; बोलीं- 'स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मेरी इच्छा हुई काश मैं...'
'सैयारा'
फिल्म 'सैयारा' से 'सैयारा' टाइटल ट्रैक 2025 का सबसे बड़ा रोमांटिक हिट साबित हुआ। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म का टाइटल ट्रैक, जिसे फहीम अब्दुल्ला ने गाया और तनिष्क बागची, अरसलान निजामी ने कंपोज किया है। इरशाद कामिल के बोल दिल को छू जाते हैं। यह गाना इतना इमोशनल और मेलोडियस है कि यह साल का ब्रेकअप एंथम बन गया। यह गाना यूट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज वाले गानों में टॉप पर रहा।
यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में ‘अवतार-फायर एंड ऐश’ और ‘एनाकोंडा’ में किसने मारी बाजी, जानें आज का कलेक्शन
कमेंट
कमेंट X