फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Boney Kapoor Shares emotional note on social media amid his daughter Anshula Kapoor prepares for marriage

दुल्हन बनने वाली हैं अंशुला कपूर; शादी की तैयारियों के बीच इमोशनल हुए बोनी कपूर; बेटी के लिए लिखा पोस्ट

Sat, 18 Apr 2026 11:00 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 18 Apr 2026 11:00 AM IST
सार

Boney Kapoor Emotional Note For Anshula: अंशुला कपूर दुल्हन बनने वाली हैं। वे जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करेंगी। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच पापा बोनी कपूर काफी इमोशनल हो गए हैं।

विज्ञापन
Boney Kapoor Shares emotional note on social media amid his daughter Anshula Kapoor prepares for marriage
बोनी कपूर-अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर दुल्हन बनने वाली हैं। वे अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। अंशुला ने अपने रिलेशनशिप को बहुत प्राइवेट रखा है। बीते साल अक्तूबर में अंशुला और रोहन की 'गोर धना' रस्म संपन्न हुई। इससे पहले जुलाई में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने न्यूयॉर्क में सगाई की थी। अब शादी की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच बोनी कपूर ने बेटी के लिए इमोशनल नोट साझा किया है।

विज्ञापन


शादी की तैयारी के बीच सुकून के पल बिताती दिखीं अंशुला
बेटी की शादी का मौका परिवार के लिए खुशियां सेलिब्रेट करने वाला होता है। मगर, बेटी की विदाई एक इमोशनल पल भी होता है। शायद बोनी कपूर इन दिनों कुछ ऐसा ही महसूस कर रहे हैं। अंशुला कपूर इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस बीच बोनी कपूर ने उनके लिए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अंशुला की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे एक कैफे में नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

Boney Kapoor Shares emotional note on social media amid his daughter Anshula Kapoor prepares for marriage
अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बोनी कपूर ने क्या लिखा?
अंशुला तस्वीर में कैफे में बैठी अपनी डेजर्ट की फोटो खींचती दिख रही हैं। वे काफी खुश दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने लिखा है, 'मेरी प्यारी अंशुला अपनी शादी से पहले और भी ज्यादा प्यारी होती जा रही है'। बता दें कि अंशुला कपूर, फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी दिवंगत मोना शौरी की बेटी हैं। वे एक्टर अर्जुन कपूर की बहन हैं।



कब है अंशुला कपूर की शादी?
अंशुला कपूर ने अपनी शादी से पहले सियोल में बैचलरेट पार्टी का जश्न मनाया। उन्होंने अपनी बैचलरेट पार्टी की कुछ मजेदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। इन दोस्तों को उन्होंने प्यार से 'Seoulsters for life' का टैग दिया। हालांकि, अंशुला कपूर ने अपनी शादी से जुड़ी चीजों को बहुत निजी रखा है। शादी की डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है। मगर, जिस तेजी से तैयारियां चल रही हैं, संभव है कि अंशुला जल्द विवाह बंधन में बंधेंगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed