Kesariya Song: ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म के गाने ने रच डाला इतिहास, सीमाओं को पार कर हर दिल में उतरा ‘केसरिया’
‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म का गीत ‘केसरिया’ स्पॉटिफाई पर 500 मिलियन बार सुना जाने वाला पहला भारतीय गीत बन गया है। गाने की सफलता पर गीत का निर्माण करने वाले प्रीतम, अमित भट्टाचार्य और अरिजीत सिंह ने प्रशंसकों का आभार जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के गीत ‘केसरिया’ ने इतिहास रच दिया है। यह गीत स्पॉटिफाई पर 500 मिलियन बार सुना जाने वाला पहला भारतीय गीत बन गया है। इस गाने ने विश्वभर के श्रोताओं को अपने दिल छू लेने वाले बोल और मंत्रमुग्ध कर देने वाली धुन की बदौलत ये मुकाम हासिल किया है। इस गीत को प्रीतम, अमिताभ भट्टाचार्य और अरिजीत सिंह ने मिलकर बनाया है। यह गीत इन सभी के करियर का सबसे बड़ा हिट है।
रिलीज के दो साल बाद हासिल किया ये मुकाम
‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म का यह गाना 17 जुलाई 2022 को रिलीज हुआ था। रणबीर और आलिया के अभिनय वाले इस गाने ने दुनिया भर के श्रोताओं को गहराई के साथ खुद से जोड़ा। इस प्रेम गीत के दिल छू लेने वाले बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, इसकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली धुन प्रीतम ने तैयार की और अरिजीत सिंह ने इसे अपनी प्यारी आवाज से नवाजा है। इन सभी की बदौलत आज इस गाने ने म्यूजिक इंडस्ट्री में कीर्तिमान रचा है।
OTT this week: इस हफ्ते लगेगा क्राइम-मिस्ट्री का तड़का, आशुतोष राणा और विजय राज के साथ चलेगा पृथ्वीराज का जादू
प्रीतम ने जताया आभार
गीत के बोल लिखने वाले गीतकार प्रीतम ने गाने की इस उपलब्धि पर श्रोताओं का आभार जताया है। उन्होंने साझा किया, ‘केसरिया’ एक गहरी भावनात्मक यात्रा रही है। इसे 500 मिलियन का आंकड़ा छूते हुए देखना उत्साह के परे हैं। यह उपलब्धि गीत की क्षमता को बताती है कि किस तरह से इसने सभी बाधाओं को तोड़ते हुए विश्वभर के लोगों को छुआ है। मैं ‘केसरिया’ की पूरी टीम का आभारी हूं, साथ ही श्रोताओं का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने इसे इस मुकाम तक पहुंचाया।
अरिजीत के दिल के करीब है ये गीत
इस गाने को अपनी जादूभरी आवाज देने वाले अरिजीत सिंह ने भी इसकी सफलता पर बेहद खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'केसरिया' मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है, मैं अटूट प्यार और समर्थन के लिए प्रशंसकों का आभारी हूं।’
कभी ना भूलने वाला अनुभव है ‘केसरिया’
‘केसरिया’ की इस उपलब्धि पर करण जौहर ने भी आभार जताया है। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए केसरिया कभी ना भुलने वाला अनुभव है। मुझे इसकी रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धि पर गर्व है। ऐसे ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह मेरे दिल को बेहद खुशी से भर देता है।’ वहीं, फिल्म निर्माता और निर्देशक अयान मुखर्जी और अमित भट्टाचार्य ने भी इसकी सफलता पर खुशी जाहिर की है।
Heeramandi: हीरामंडी की 'आलमजेब' को सोशल मीडिया पर मिल रहे नेपोटिज्म के ताने, भंसाली की भतीजी ने उठाया यह कदम