Eye Infection: बदलते मौसम में इन्फेक्शन से इस संगीत सुपरसितारे की हालत खराब, बोले, ठीक से दिखना बंद हो गया है
ब्रिटिश गायक और गीतकार एल्टन जॉन की आंख में संक्रमण हो गया है, जिसके चलते वो सही से देख भी नहीं पा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एल्टन जॉन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें 2024 की शुरुआत में आंख में संक्रमण हुआ था। उन्होंने लिखा कि संक्रमण होने के बाद से उनकी दृष्टि एक आंख तक ही सीमित रह गई है। उन्होंने आगे बताया कि वो संक्रमण से ठीक हो रहे हैं, लेकिन ये एक बहुत ज्यादा धीमी प्रक्रिया है। संक्रमण वाली आंख से देख पाने में थोड़ा समय लगेगा। एल्टन ने लिखा कि वो डॉक्टर और नर्स की बेहतरीन टीम और अपने परिवार के बहुत आभारी हैं, जो पिछले कई हफ्तों से उनकी अच्छी देखभाल कर रहे हैं।
एल्टन ने बताया कि वो इन दिनों घर पर आराम कर रहे हैं। साथ ही इलाज और अपनी स्थिति को लेकर सकारात्मक महसूस कर रहे हैं। जॉन की इस पोस्ट पर कई हस्तियों ने कमेंट करके उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की। अमेरिकन गायक और अभिनेता बिली पोर्टर ने लिखा कि आपको जितना संभव हो सके, उतना प्यार भेज रहा हूं। इटैलियन फैशन डिजाइनर डोनाटेला ने लिखा कि एल्टन, तुम्हें ढेर सारा प्यार भेज रही हूं। जल्दी ठीक हो जाओगे। अमेरिकन गायिका कार्नी विल्सन ने लिखा कि जल्दी ठीक हो जाओ सर, एल्टन। पापा और मैं कल साथ में आपका कॉन्सर्ट देख रहे थे। उन्हें बेनी एंड द जेट्स बहुत पसंद आ रहा था।
एल्टन जॉन के प्रमुख गानों में रॉकेट मैन, सॉरी सीम्स टू बी, एम्टपी गार्डन, यॉर सॉन्ग, डॉन्ट लेट द सन गो डाउन, सॉन्ग फॉर गाई, आई एम स्टिल स्टैंडिंग, व्हेन लव इज डाइंग, बॉर्डर सॉन्ग, आईलैंड गर्ल, कमबैक बेबी, सैक्रिफाइस, कोल्ड हार्ट, होम अगेन, आई फाल अपार्ट, डेनियल और कैंडल इन द विंड शामिल हैं।
Salim Javed Separation: प्राइम वीडियो ने नहीं बताई ये सच्ची कहानी, इसलिए अलग हो गए थे सलीम और जावेद
जॉन 77 साल के हैं। छोटी उम्र में ही उन्होंने पियानो सीखना शुरू कर दिया था। उन्होंने रॉयल एकेडमी ऑफ म्यूजिक में पांच साल तक म्यूजिक सीखा था। इसके बाद 1962 में उन्होंने ब्लूज बैंड ब्लूजोलॉजी बनाया था। हालांकि, अपना करियर बनाने के लिए 1967 में बैंड से नाता तोड़ लिया था।
Manu Bhaker: केबीसी 16 में मनु भाकर ने की अपनी मां की जमकर तारीफ, बोलीं- वह मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं