फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Riddhima Kapoor: 'राहा बिल्कुल आप जैसी है पापा, समायरा बड़ी हो गई है', ऋषि कपूर को याद कर रिद्धिमा ने लिखा नोट

Wed, 04 Sep 2024 11:15 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 04 Sep 2024 11:15 AM IST
विज्ञापन
Riddhima Kapoor shares emotional note on Rishi Kapoor Birth Anniversary Says baby raha is mini you papa
समायरा, ऋषि कपूर, राहा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने दौर के दिग्गज कलाकार रहे दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की आज बुधवार 4 सितंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उन्हें प्रशंसक याद कर रहे हैं। कल देर रात एक्टर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने पिता को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया, जो काफी इमोशनल है। रिद्धिमा ने इस दौरान अपनी बेटी समायरा और भतीजी राहा कपूर का जिक्र किया। उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। रिद्धिमा के अलावा नीतू सिंह ने भी हमसफर को याद किया है।


Eye Infection: बदलते मौसम में इन्फेक्शन से इस संगीत सुपरसितारे की हालत खराब, बोले, ठीक से दिखना बंद हो गया है

Riddhima Kapoor shares emotional note on Rishi Kapoor Birth Anniversary Says baby raha is mini you papa
नीतू सिंह, ऋषि कपूर, रिद्धिमा-रणबीर व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी समायरा अपने नानू ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं। यह ऋषि कपूर के जन्मदिन के अवसर की ही तस्वीर है, जिसमें दोनों केक काटते नजर आ रहे हैं। इसके साथ रिद्धिमा ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पापा! मैं चाहती हूं कि आप यहां अपनी दोनों पोतियों के साथ अपने स्पेशल दिन को सेलिब्रेट करें'। रिद्धिमा ने आगे लिखा,'आपकी 'बंदरी' सैम अब बड़ी हो गई है और बेबी राहा बहुत क्यूट है, वो बिल्कुल आपकी तरह है'।  
Kareena Kapoor: अभिनय को लेकर जुनूनी हैं करीना कपूर, 'द बकिंघम मर्डर्स' अभिनेत्री बोलीं- 'यह मेरे खून में है'

Riddhima Kapoor shares emotional note on Rishi Kapoor Birth Anniversary Says baby raha is mini you papa
रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

रिद्धिमा कपूर ने आगे लिखा, 'पापा, हम हमेशा उन यादों को संजोकर रखेंगे, जो हमें साझा करने को मिलीं। हम आपको बहुत याद करते हैं और हर गुजरते दिन के साथ आपके लिए हमारा प्यार और भी गहरा होता जा रहा है'। 4 सितंबर 1952 को जन्मे ऋषि कपूर ने कई जबर्दस्त फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अप्रैल 2020 में ल्यूकीमिया के चलते एक्टर का निधन हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Riddhima Kapoor shares emotional note on Rishi Kapoor Birth Anniversary Says baby raha is mini you papa
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

रिद्धिमा के अलावा नीतू सिंह ने भी ऋषि कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे ऋषि जी'। उन्होंने एक फोटोशॉप तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें ऋषि कपूर राहा को किस करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मेरे प्यारे दोस्त चिंटू, जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
Riddhima Kapoor shares emotional note on Rishi Kapoor Birth Anniversary Says baby raha is mini you papa
रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @riddhimakapoorsahniofficial

रिद्धिमा कपूर की बात करें तो वे अभिनय की दुनिया में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन लाइमलाइट में खूब बनी रहती हैं। रिद्धिमा पेशे से फैशन और ज्वैलरी डिजाइनर हैं। वह जाने माने ब्रांड 'आर ज्वेलरी' की मालकिन हैं। रिद्धिमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। रिद्धिमा की शादी भरत साहनी से हुई है। भरत पेशे से बिजनेसमैन हैं। वह गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी वियर वैल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed