Priyanka Chopra The Bluff: ’द ब्लफ' की शूटिंग हुई खत्म, प्रियंका ने निक के साथ साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी कई फिल्मों और सीरीज को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका ने जासूसी एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं उनकी आगामी फिल्म ’द ब्लफ' की शूटिंग खत्म हो गई है। शूटिंग खत्म होने के बाद प्रियंका ने पति निक के साथ क्वालिटी टाइम बिताया साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें भी साझा कीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म ’द ब्लफ' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका ने ’द ब्लफ' की शूटिंग ख़त्म कर ली है और इसकी जानकारी ख़ुद प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करके दी है। साथ ही प्रियंका ने शूटिंग के बाद पति निक के साथ बिताए कुछ यादगार पलों को भी कैमरे में कैद किया और उन्हें अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है। जिसपर अब प्रशंसक लगातार उनकी खूबसूरत तस्वीरों पर प्यार बरसा रहे हैं।
प्रियंका ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ’द ब्लफ' की शूटिंग खत्म कर ली है। आज कुछ ही देर पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पति निक जोनास, बेटी मालती, मां मधु और बाकी ’द ब्लफ' की टीम मेमबर्स के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं और साथ ही एक लंबा नोट भी लिखा है।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ’द ब्लफ' के सेट से अपनी, निक जोनास और मालती के साथ शानदार तस्वीरें शेयर कीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "द ब्लफ फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो गई है। इसे अपने परिवार और फिल्म को संभव बनाने वाले अविश्वसनीय लोगों के साथ करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह वाकई में प्यार की मेहनत रही है। फ्रेंकी ई फ्लावर्स के विश्वास के बिना यह संभव नहीं हो पाता। इतने प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ खूबसूरत ऑस्ट्रेलिया में पूरी टीम के साथ काम करने में सफल होना बहुत मजेदार था।
बहरहाल, प्रियंका अब घर वापस लौट आई हैं और उन्होंने ’द ब्लफ' के सेट से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इसके ही उन्होंने अपनी अगली शूटिंग लोकेशन भी बताई है लंदन। जैसे ही उन्होंने तस्वीरें साझा कीं, प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर ही है। कई प्रशंसकों को मालती की आवाज पसंद आई, तो कुछ प्रशंसक निक और प्रियंका की जोड़ी पर प्यार बरसाते नजर आए।
प्रियंका चोपड़ा ने जासूसी एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में फ्रैंक ई फ्लावर्स द्वारा निर्देशित और जो बॉलरीनी के साथ सह-लिखित अपनी आगामी फिल्म ’द ब्लफ' की शूटिंग पूरी करने के बाद, प्रियंका अब अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों को सिटाडेल के लिए अपने नए लुक की एक झलक दिखाई, उन्होंने एक कार की पिछली सीट से एक वीडियो पोस्ट किया। आगामी ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन के लिए मुख्य कलाकारों के साथ-साथ नए चेहरे भी नजर आएंगे, जिनमें मर्ले डैंड्रिज, राहुल कोहली, माइकल ट्रुको, मैट बेरी और गेब्रियल लियोन आवर्ती शामिल हैं।
Stree 2: ‘स्त्री 2’ के प्रमोशन में गाना गाती नजर आईं श्रद्धा कपूर, प्रशंसकों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया