फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Crew star Kareena Kapoor Reveals Saif Ali Khan is now the biggest fan of Diljit Dosanjh users reacts

Kareena Kapoor: करीना के बाद अब सैफ भी हुए दिलजीत दोसांझ के मुरीद, दिनभर सुनते हैं सिंगर का गाना

Thu, 28 Mar 2024 01:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 28 Mar 2024 01:38 PM IST
सार

पिछले दिनों बेबो अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा बनी थीं। इस समारोह में दिलजीत ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको अपना दीवाना बना दिया था। अब हाल ही में, करीना के लाइव सेशन में दिलजीत ने भी अपनी हाजिरी दर्ज कराई।

विज्ञापन
Crew star Kareena Kapoor Reveals Saif Ali Khan is now the biggest fan of Diljit Dosanjh users reacts
करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों फिल्म 'क्रू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। करीना लंबे समय के बाद इस फिल्म में अपने बेबो वाले किरदार में नजर आएंगी। फैंस भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अब हाल ही में, करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ लाइव सेशन किया है, जहां पर उन्होंने दिलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन


करीना ने बांधे दिलजीत दोसांझ की तारीफों के पुल
पिछले दिनों बेबो अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा बनी थीं। इस समारोह में दिलजीत ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको अपना दीवाना बना दिया था। अब हाल ही में, करीना के लाइव सेशन में दिलजीत ने भी अपनी हाजिरी दर्ज कराई। दिलजीत ने करीना के आने पर चिल्लाते हुए कहा, "वहां बेयॉन्से हो सकती हैं और रिहाना हो सकती हैं , लेकिन वह हमारे पास है।" दिलजीत को इतना कहने पर बेबो हंस पड़ी और अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


सैफ को बताया दिलजीत के प्रशंसक
करीना ने कहा, "हे भगवान, यह वायरल हो गया है।" करीना ने दिलजीत के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए मजाक में कहा, 'हर कोई जानता है कि मैं इस धरती पर केवल एक व्यक्ति के लिए हूं, और वह दिलजीत दोसांझ हैं।' इस दौरान करीना ने यह भी बताया कि उनके पति सैफ अली खान दिलजीत के बहुत बड़े प्रशंसक बन गए हैं। करीना की इस बात को लेकर फैंस ने भी उनका खूब समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
करीना के वर्कफ्रंट की बात करें वह जल्द ही क्रू में दिखाई देंगी। यह 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें वह तब्बू और कृति सेनन के साथ स्क्रीन साझा करती हुई नजर आएंगी। 'क्रू' के बाद करीना 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से दर्शकों के बीच इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, इसके गाने को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिससे उम्मीद है कि फिल्म को फर्स्ट डे अच्छी ओपनिंग मिल सकती है।

Hollywood Biopics 2024: इन 15 बायोपिक में दिखेंगे धमाकेदार सितारे, ट्रंप से लेकर जैक्सन तक की बायोपिक कतार में



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed