War 2: अब ऋतिक रोशन के साथ एयरक्राफ्ट सीक्वेंस शूट करने के लिए तैयार जूनियर एनटीआर, 'वॉर 2' पर आया बड़ा अपडेट
रविवार को जूनियर एनटीआर को मुंबई में देखा गया, जब वे फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हो रहे थे। वहीं, अब हाल ही में जानकारी मिली है कि वे सेट पर शामिल हुए और उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ कुछ दृश्य भी शूट किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'वॉर 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फैंस को बेसब्री से फिल्म का इंतजार है। इसके साथ ही वे फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी पाने के लिए भी उत्सुक रहते हैं। यशराज स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग शुरू करने के लिए साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हाल ही में मुंबई पहुंचे थे, जहां वे बीते शुक्रवार को फिल्म के सेट पर शामिल हुए और उन्होंने कुछ सीन्स शूट किए। अब फिल्म की शूटिंग पर नया अपडेट सामने आया है।
ऋतिक के साथ शूट किया सीन
यह पहले से पता है कि अयान मुखर्जी फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। वे दर्शकों को एक्शन से भरपूर डोज देने का कोई मौका नहीं चूकना चाहते हैं। बीते दिन रविवार को जूनियर एनटीआर को मुंबई में देखा गया, जब वे फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हो रहे थे। वहीं, अब खबर आ रही है कि वे सेट पर शामिल हुए और उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ कुछ दृश्य भी शूट किए।
Kamal Haasan: कमल हासन ने अल्फोंसो क्वारोन को दी लंच पार्टी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की तारीफ में कही यह बात
हवाई एक्शन सीन्स की शूटिंग
खबरों के मुताबिक जूनियर एनटीआर के लुक को सुरक्षित रखा गया है और वे एक नए हेयरस्टाइल में नजर आएंगे। खबर यह भी है कि इस शेड्यूल में एनटीआर और ऋतिक के बीच हवाई युद्ध से जुड़े कुछ सीन भी शूट किए जाएंगे। अब जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के बीच एयरक्राफ्ट एक्शन सीक्वेंस फिल्माया जाएगा।
Triptii Dimri: 'अमर सिंह चमकीला' की फैन हुईं तृप्ति डिमरी, सोशल मीडिया पर फिल्म को बताया मास्टरपीस
फिल्म के कलाकार
'वॉर 2' में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के साथ आने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दो सुपरस्टार का एक साथ एक्शन फिल्म में होना दर्शकों के लिए खास तोहफा होगा। फिल्म में ऋतिक रोशन नायक की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, जूनियर एनटीआर फिल्म में खलनायक के किरदार में दिखेंगे। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ जॉन अब्राहम और कियारा आडवाणी भी फिल्म में नजर आएंगे। वहीं आलिया भट्ट का कैमियो होगा। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे। स्पाई यूनिवर्स के हिस्से के रूप में 'वॉर 2' एक्शन, साजिश और मनोरंजन का डबल डोज देने का वादा कर रहा है।
Aranmanai 4: अरनमनई 4 का गाना अचाचो हुआ रिलीज, तमन्ना-राशी की दिलकश अदाओं ने जीता दिल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म