फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Devara First Look poster out Jr NTR look as warrior Janhvi Kapoor making her debut Saif Ali Khan

Devara First Look: जूनियर एनटीआर 'देवरा' बनकर मचाने आ रहे धमाल, फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा योद्धा अवतार

Fri, 19 May 2023 09:00 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 19 May 2023 09:00 PM IST
सार

जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'देवरा' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 
 

विज्ञापन
Devara First Look poster out Jr NTR look as warrior Janhvi Kapoor making her debut Saif Ali Khan
देवरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'आरआरआर' फेम सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने जबसे अपनी अपकमिंग फिल्म का एलान किया है, तबसे ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। इस मूवी में एक्टर के अपोजिट बॉलीवुड डीवा जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं। अस्थायी रूप से पहले इस मूवी का नाम 'एनटीआर 30' था। लेकिन अब फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए इसके नाम की ऑफिशियल घोषणा कर दी गई है, जो 'देवरा' है। 

विज्ञापन

'देवरा' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी 

फिल्म की प्रोडक्शन टीम के जरिए किए गए वादे के अनुसार साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के 40वें जन्मदिन से एक दिन पहले 'देवरा' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। फर्स्ट लुक में जूनियर एनटीआर खून से लथपथ, हाथ में भाला लिए समुद्र के बगल में चट्टान पर खड़े नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर से साबित होता है कि जूनियर एनटीआर फिल्म में एक्शन अवतार से सबका दिल जीतने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

'देवरा' की रिलीज डेट भी आई सामने 

मेकर्स ने 'देवरा' से जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए इसके रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। यह फिल्म पांच अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने उतरेगी। वहीं, इस ऑफिशियल घोषणा से मीडिया रिपोर्ट पर भी पक्की मुहर लग गई है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की मूवी का नाम 'देवरा' होने वाला है। फिल्म के निर्माताओं ने इससे पहले एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें विभिन्न प्रकार की तलवारें दिखाई गई थीं। पोस्टर पर कैप्शन लिखा था, 'समुद्र उनकी कहानियों से भरा है ...खून से लिखा हुआ है।'


Bhumika Chawla: सलमान खान पर अपने बयान को लेकर भूमिका ने दी सफाई, कहा- अगली बार मिलूंगी तो...

कोरताला शिवा की फिल्म का फैंस को इंतजार 

'देवरा' फिल्म का निर्देशन कोरताला शिवा कर रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाना है। वहीं, इस फिल्म के साथ जान्हवी कपूर अपना साउथ डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए क्रिटिक्स और दर्शक दोनों बेताब हैं। इसके साथ ही जान्हवी साउथ सिनेमा में कितना दमखम दिखा पाती हैं, इस पर भी हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। मूवी में सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed