Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Diljit Dosanjh spotted 1.2 crore diamond encrusted watch in The Tonight Show Starring Jimmy Fallon see pics
{"_id":"66728d08695914b8b50b2565","slug":"diljit-dosanjh-spotted-1-2-crore-diamond-encrusted-watch-in-the-tonight-show-starring-jimmy-fallon-see-pics-2024-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diljit Dosanjh: 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में डेढ़ करोड़ की घड़ी पहन पहुंचे दिलजीत, फैंस बोले- स्वैग है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Diljit Dosanjh: 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में डेढ़ करोड़ की घड़ी पहन पहुंचे दिलजीत, फैंस बोले- स्वैग है
वर्ष 2024 को किसी कलाकार ने अपने नाम किया है तो वे दिलजीत दोसांझ हैं। इस साल की शुरुआत उन्होंने फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' से किया। फिर वे वैंकूवर में सोल्ड आउट शो में दिखाई दिए थे और अब वे 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में बतौर मेहमान नजर आए। इस शो में वे अपने टिपिकल पंजाबी लुक में दिखाई दिए जिसके लिए उनकी काफी प्रशंसा हो रही है।
'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में दिलजीत दोसांझ पंजाबी अवतार में नजर आए। इस शो में वे पंजाबी गाने पर परफॉर्म करते दिखे। दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल एक रील साझा करते हुए अपने फैंस के संग शो की कुछ झलकियों को साझा किया है।
3 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिलजीत दोसांझ 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में पंजाबी लुक में दिखे। वे व्हाइट कुर्ता और धोती के साथ ब्लैक कलर के वेस्ट कोट में काफी जंच रहे थे। सूत्रों की मानें तो शो के दौरान दिलजीत ने डेढ़ करोड़ की हीरो से जड़ी हुई घड़ी पहना हुआ था। उनके फैंस उनके इस लुक के दीवाने हुए जा रहे हैं। एक फैन ने उनके रील पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'पंजाबी जहां भी जाते हैं छा जाते हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'भाई ने सीखा दिया स्टाइल में रहना क्या होता है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिलजीत ने 'बॉर्न टू शाइन' पर 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में परफॉर्म किया। साथ ही साथ उन्होंने शो के होस्ट जिमी फॉलन को पंजाबी सीखाते नजर आए। इस शो की शुरुआत में दिलजीत ने अपने अंदाज में कहा, 'ओये आ गए पंजाबी'। उनका यह लाइन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं दिलजीत दोसांझ के वर्क फ्रंट की बात करें तो गायक पिछले दिनों फिल्म 'क्रू' में नजर आए थे। इससे पहले वे 'अमर सिंह चमकीला' में परिणीति चोपड़ा के संग स्क्रीन साझा करते हुए दिखे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।