{"_id":"68a358087539ad234b0d817e","slug":"faissal-khan-breaks-silence-on-aamir-khan-family-mental-health-and-legal-separation-2025-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: आमिर खान के निजी जीवन पर भाई फैसल हमलावर, कई साल पुराने कथित अफेयर पर बड़ा दावा; जानिए पूरा मामला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aamir Khan: आमिर खान के निजी जीवन पर भाई फैसल हमलावर, कई साल पुराने कथित अफेयर पर बड़ा दावा; जानिए पूरा मामला
Mon, 18 Aug 2025 10:27 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Mon, 18 Aug 2025 10:27 PM IST
सार
Faissal Khan Interview: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भाई फैसल खान ने एक बार फिर अपने परिवार के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है। इस बार भी उन्होंने एक के बाद एक कई गंभीर अपनी मां, बहन और भाई आमिर पर लगाए हैं।
विज्ञापन
फैसल खान और आमिर खान
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक आमिर खान के छोटे भाई फैसल खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक बार फिर फैसल ने अपने ही परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फैसल ने एक के बाद एक कई गंभीर आरोप आमिर समेत पूरे परिवार पर लगाए हैं। वर्षों पहले भी फैसल यूं पब्लिकली खुद के परिवार के खिलाफ जा चुके हैं और अब एक बार फिर इतिहास खुद को दोहरा रहा है। इस बार फैसल ने परिवार संग अपने रिश्ते भी तोड़ने का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं फैसल ने क्या कुछ कहा है।
शादी, तलाक और परिवार की बेरुखी
फैसल खान ने ANI से बात करते हुए बताया है कि साल 2002 उनके जीवन का सबसे मुश्किल साल रहा। उसी वर्ष उन्होंने शादी की, लेकिन दुर्भाग्यवश उसी साल उनका तलाक भी हो गया। तलाक के बाद परिवार की ओर से उन पर दोबारा शादी का दबाव बनाया गया। फैसल ने बताया कि उस मानसिक स्थिति में उन्हें यह दबाव प्रताड़ना जैसा महसूस हुआ।
उन्होंने इस हालात को लेकर एक पत्र भी अपने परिवार को लिखा था, जिसमें उन्होंने परिवार की कुछ असफल शादियों का भी जिक्र किया था। फैसल का कहना है कि उनके इस पत्र को गलत तरीके से लिया गया और उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए गए।
जबरन मानसिक अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप
फैसल ने खुलासा किया कि उनके लेटर के बाद उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर करार देते हुए एक मानसिक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उन्हें दवाइयां दी जाने लगीं। उन्होंने दावा किया कि यह सब आमिर खान, उनकी मां, बहन निखत और कुछ दूसरे पारिवारिक सदस्यों की साजिश के तहत हुआ। फैसल ने कहा, 'मुझे लगता है आमिर को मुझसे दूर करने के लिए ब्रेनवॉश किया गया। मेरी बात सुने बिना मुझे मानसिक रूप से बीमार कह दिया गया। मेरी इच्छा के विरुद्ध मुझे दवाइयां दी गईं और अस्पताल में रखा गया।'

#WATCH | Mumbai | Actor & director Aamir Khan's brother, Faisal Khan, says, "In 2002, I got married. But in the same year, I went through a divorce. There was pressure from the family to marry again. I was feeling tortured by this. So, I wrote a letter to all members of the… pic.twitter.com/8sJRYxN8oF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 18, 2025
उन्होंने इस हालात को लेकर एक पत्र भी अपने परिवार को लिखा था, जिसमें उन्होंने परिवार की कुछ असफल शादियों का भी जिक्र किया था। फैसल का कहना है कि उनके इस पत्र को गलत तरीके से लिया गया और उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए गए।
जबरन मानसिक अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप
फैसल ने खुलासा किया कि उनके लेटर के बाद उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर करार देते हुए एक मानसिक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उन्हें दवाइयां दी जाने लगीं। उन्होंने दावा किया कि यह सब आमिर खान, उनकी मां, बहन निखत और कुछ दूसरे पारिवारिक सदस्यों की साजिश के तहत हुआ। फैसल ने कहा, 'मुझे लगता है आमिर को मुझसे दूर करने के लिए ब्रेनवॉश किया गया। मेरी बात सुने बिना मुझे मानसिक रूप से बीमार कह दिया गया। मेरी इच्छा के विरुद्ध मुझे दवाइयां दी गईं और अस्पताल में रखा गया।'
आमिर के रिश्तों पर उठाया सवाल
फैसल ने बातचीत करते हुए आमिर खान के रिश्तों पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने आमिर की रीना दत्ता के साथ पहली शादी और फिर तलाक को आधार लेकर कहा कि उनके खुद के रिश्ते ठीक नहीं रहे थे। फैसल ने तो यहां तक कि आमिर के पत्रकार जेसिका के साथ अफेयर होने का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनका तो एक नाजायज बेटा भी हो गया था। तो वो कहां से सही हो गए।
बहन पर डॉक्टर लाने का आरोप
इतना ही नहीं फैसल ने तो अपनी ही बहन और जीजा पर भी आरोप लगाया। फैसल ने कहा कि जब परिवार उन्हें मानसिक तौर पर बीमार साबित करना चाहता था तो उनती बहन निखत और जीजा संतोष हेगड़े ने ही एक ऐसे डॉक्टर का इंतजाम किया था जो उनके साथ बुरा बर्ताव करता था। फैसल ने डॉक्टर को लेकर भी दावा किया कि वो उन्हें कहता था कि मैं तुम्हारी सारी अकड़ निकालता हूं।
मम्मी-बहन ने आमिर का ब्रेन वॉश किया
इसके अलावा फैसल ने दावा किया कि उनकी मम्मी अपनी सहेली से उनकी शादी करवाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने आमिर खान का ब्रेन वॉश किया ताकि वो भी उनका समर्थन करें। फैसल ने यहां अपनी बहन निखत का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि बहन और मम्मी ने मिलकर आमिर के कान भरे ताकि वो उनसे दूर हो जाए।
ये खबर भी पढ़ें: Faissal khan: 'आमिर ने बिग बॉस में नहीं जाने दिया, ड्रग्स देकर पागल किया', भाई फैसल ने फिर लगाई आरोपों की झड़ी
'जुल्म करके आमिर भूल गया'
इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने कभी आमिर से बैठकर इन सभी चीजों के बारे में बात करके सुलझाने की कोशिश की। तो इस पर फैसल ने कहा कि 'आमिर के पास समय ही नहीं है। वो खुद इतना गलत कर गया और जुल्म करते भूल भी जाता है।'
'अच्छा है आमिर तुम खुदा नहीं हो'
इसके अलावा फैसल ने आमिर के एक इंटरव्यू का भी जिक्र किया जो उन्होंने कुछ समय पहले दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो फैसल के लिए सबकुछ अच्छा चाहते हैं। इस पर फैसल ने कहा- 'आमिर, अच्छा है तुम्हारे हाथ में नहीं है। तुम्हारी शादियां, गर्लफ्रेंड्स, पैसा सब तुम्हें मुबारक, मुझे तुमसे कुछ नहीं चाहिए। बस मुझे अपनी जिदंगी जीने दो और तुम अपनी जिंदगी जिओ।'
परिवार से तोड़ा रिश्ता
बता दें फैसल ने अपने परिवार से सारे रिश्ते तोड़ने का भी ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वो एक महीने के अंदर कानूनी रूप से अपनी फैमिली से अलग हो जाएंगे। साथ ही उन्हें परिवार के खिलाफ कोई केस नहीं करना है और उनसे एक भी रुपया नहीं चाहिए।