फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Faissal Khan Gets Support From Actress Somy Ali Amidst The Controversy With Aamir Khan

Faissal Khan: आमिर से विवाद के बीच फैसल को मिला सलमान की इस एक्ट्रेस का सपोर्ट, बताया एक्टर को ईमानदार

Tue, 19 Aug 2025 03:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 19 Aug 2025 03:32 PM IST
सार

Somy Ali Support Faissal Khan: अपने भाई और बॉलीवुड स्टार आमिर खान पर कई आरोप लगाने के फैसल को इंडस्ट्री से कोई सपोर्ट नहीं मिला। लेकिन इसी बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने उनका साथ दिया है।

विज्ञापन
Faissal Khan Gets Support From Actress Somy Ali Amidst The Controversy With Aamir Khan
फैसल खान, सोमी अली - फोटो : एक्स (ट्विटर), @realsomyali

विस्तार

आमिर खान के भाई फैसल खान ने कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शिस्ट पर कई आरोप लगाए। अपने परिवार पर भी कई इल्जाम लगाए। फैसल का आरोप है कि परिवार ने उन्हें पागल साबित करने की कोशिश की। इन्हीं आरोपों के बीच फैसल को सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का साथ मिला है। फैसल खान की प्रेस कॉन्फ्रेंस वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट पर सोमी अली ने कमेंट किया। इस कमेंट के जरिए वह फैसल को सपोर्ट कर रही हैं।

विज्ञापन

सोमी अली ने फैसल खान का साथ दिया
फैसल खान ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें आमिर खान और अपने परिवार पर कई आरोप लगाए। फैसल के आरोपों वाले वीडियो कई सोशल मीडिया पेज पर चल रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो पोस्ट पर सोमी अली ने कमेंट किया और फैसल खान को सपोर्ट दिया है। वह कमेंट में लिखती हैं, ‘लोगों को चाहिए कि फैसल को अकेला छोड़ दें। उसके साथ कुछ भी गलत नहीं है। वह एक इंटेलीजेंट शख्स है। साथ ही वह एक ईमानदार और समझदार इंसान भी है।’ 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Faissal Khan: कौन हैं फैसल खान, कैसा रहा करियर; भाई आमिर पर अब तक क्या-क्या आरोप लगाए?
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


फैसल ने आमिर पर लगाए ये आरोप 
सोमवार को फैसल ने एक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, साथ ही एएनआई से भी बातचीत की थी। इसमें फैसल ने आमिर खान पर कई आरोप लगाए। फैसल ने बताया कि साल 2002 उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था। उसी साल उन्होंने शादी की लेकिन जल्द ही तलाक हो गया। तलाक के बाद परिवार ने दोबारा शादी का दबाव बनाया गया। तब फैसल ने परिवार के नाम एक खत लिखा, जिसमें परिवार की टूटती शादियों का जिक्र किया। ऐसे में परिवार ने उन्हें गलत समझा और मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। फैसल का दावा है कि आमिर खान, उनकी मां, बहन निखत और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों ने साजिश के तहत उन्हें पागल साबित किया। वह कहते हैं, ‘मुझे लगता है आमिर को मुझसे दूर करने के लिए ब्रेनवॉश किया गया। मेरी बात सुने बिना मुझे मानसिक रूप से बीमार कह दिया गया। मेरी मर्जी के खिलाफ मुझे दवाइयां दी गईं और हॉस्पिटल में रखा गया।' 

आमिर खान के टूटते रिश्तों पर फैसल ने कसा तंज 
फैसल ने सोमवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस और एएनआई से की गई बातचीत में ही आमिर खान के रिश्तों पर भी तंज कसा था। रीना दत्ता से पहली शादी और तलाक को लेकर भी कुछ बात की। इसके अलावा एक जर्नलिस्ट जेसिका के साथ आमिर खान का अफेयर होने का भी दावा किया। फैसल ने कहा कि आमिर खान का एक नाजायज बेटा है। ऐसे में आमिर खान कहां से सही हो गए। अपनी बहन निखत और जीजा संतोष पर भी आरोप लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed