Farah Khan: फ्लाइट में शिल्पा से चिढ़ गईं फराह खान, राज कुंद्रा ने भी दी प्रतिक्रिया, लोगों ने कहा-ये ठीक नहीं
फराह की वजह सुनकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे और शिल्पा के पति राज कुंद्रा भी उनकी बात से पूरी तरह सहमत हैं। फराह खान ने हाल ही में, इंस्टाग्राम पर फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के साथ एक वीडियो शेयर किया ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फराह ने साझा किया पोस्ट
फराह की वजह सुनकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे और शिल्पा के पति राज कुंद्रा भी उनकी बात से पूरी तरह सहमत हैं। फराह खान ने हाल ही में, इंस्टाग्राम पर फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के साथ एक वीडियो शेयर किया । क्लिप में दोनों एक फ्लाइट में बैठे नजर आ रहे हैं। जैसे ही फराह केबिन क्रू मेंबर के दिए गए ड्रिंक को लेने के लिए आगे बढ़ीं, शिल्पा उनकी ओर मुड़ीं और अपनी उंगली से मना कर दिया। फराह ने मेन्यू से कुछ खाने का ऑर्डर दिया, शिल्पा हर नाम पर ना कहते हुए सिर हिलाती नजर आईं।
विज्ञापन विज्ञापन
शिल्पा से परेशान हुईं फराह
वीडियो में आगे नजर आ रहा है कि आखिर में फराह के पास कोई विकल्प नहीं बचा और उन्होंने क्रू से कहा कि वह अपनी सीट बदलने जा रही हैं। यह सुनकर शिल्पा हंसने लगीं। कैप्शन में फराह ने सभी को चेतावनी दी, "फ्लाइट में शिल्पा शेट्टी के साथ कभी मत बैठना। आपको कुछ भी खाने को नहीं मिलेगा और आप फिर भी उनके जैसे नहीं दिखेंगे।"
पति राज कुंद्रा ने भी ली चुटकी
फराह के कमेंट सेक्शन में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने कहा, “मुझे लगता है फराह पानी आपके लिए सबसे स्वस्थ ऑप्शन था।” फैंस को भी फराह का यह पोस्ट काफी पसंद आया है। एक यूजर ने लिखा, “फराह जहां हो और कुछ मस्ती या एन्जॉयमेंट न हो... हो ही नहीं सकता।" दूसरे यूजर ने लिखा, "शिल्पा सबको अपने जैसा बनाना चाहती हैं, जो कि हो नहीं सकता है।"