{"_id":"66bc623ef9a4108f05002308","slug":"fauzi-film-pan-india-star-prabhas-will-seen-but-mrunal-thakur-says-sorry-to-be-a-vibe-killer-i-am-not-for-film-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fauzi: 'फौजी' में नहीं होंगी मृणाल ठाकुर? जानिए फिर कौन सी अभिनेत्री करेंगी पैन इंडिया स्टार प्रभास संग रोमांस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Fauzi: 'फौजी' में नहीं होंगी मृणाल ठाकुर? जानिए फिर कौन सी अभिनेत्री करेंगी पैन इंडिया स्टार प्रभास संग रोमांस
Wed, 14 Aug 2024 01:31 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:31 PM IST
सार
फिल्म 'नन्ना', 'कल्कि 2898 एडी' और अब 'सन ऑफ सरदार 2' नजर आने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने प्रभास की फिल्म 'फौजी' को लेकर एक खुलासा किया है, जिससे उनके प्रशंसकों का दिल टूट गया है। क्योंकि अब वह इस फिल्म में प्रभास और मृणाल की जोड़ी को एक साथ नहीं देख पाएंगे।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अपने शानदार अभिनय से सभी के दिलों को जीत चुकीं मृणाल ठाकुर जल्द ही फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आएंगी। वहीं पैन इंडिया स्टार प्रभास इन दिनों अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फौजी', 'राजा साहब' और 'स्पिरिट' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जहां कुछ दिन पहले फिल्म 'फौजी' को लेकर यह जानकारी आई थी कि इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट मृणाल ठाकुर नजर आएंगी, वहीं अब खुद मृणाल ने इस बारे में खुलासा किया है।
मृणाल का खुलासा
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और अमिताभ बच्चन के अलावा मृणाल ठाकुर भी फिल्म का अहम हिस्सा थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'फौजी' को लेकर जहां पहले यह जानकारी सामने आई थी कि मृणाल इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं अब अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।
फिल्म फौजी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'फौजी' हनु राघवपुडी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू हो सकती है। इस फिल्म की कहानी 1940 के दशक की ब्रिटिश बैकग्राउंड पर आधारित एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी। विशाल चन्द्रशेखर फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर तैयार करेंगे। इस बड़े प्रोजेक्ट में प्रभास एक फौजी के किरदार में नजर आने वाले हैं। अब जब मृणाल ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है कि वह 'फौजी' का हिस्सा नहीं हैं, तो अब प्रभास के अपोजिट किस अभिनेत्री को कास्ट किया जाएगा। इसकी कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। बहरहाल, प्रभास के प्रशंसकों को उनकी हर एक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। तो वहीं मृणाल के प्रशंसक उनकी और प्रभास की जोड़ी को इस फिल्म में ना देख पाने के लिए निराश हो गए हैं।
विज्ञापन
इन फिल्मों में नजर आएंगी मृणाल
काम की बात करें तो मृणाल ठाकुर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में संजय दत्त और अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की घोषणा कुछ ही दिन पहले की गई थी। इस फिल्म में कई स्टार्स नजर आने वाले हैं, जिनमें से एक मृणाल भी हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी खुद मृणाल ने अपने इंस्टाग्राम उकाउंट पर एक वीडियो के जरिए साझा करके दी थी।
Priyanka Chopra: अपनी मां प्रियंका के नक्शेकदम पर चलेगीं उनकी बेटी मालती मैरी? निक बोले- बेहद खूबसूरत हैं वो