बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने साल 2023 के अंत में दूसरी शादी की। उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह किया। शूरा से पहले अरबाज खान एक्ट्रेस अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे, लेकिन बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब अरबाज की शादी के एक महीने बाद जॉर्जिया ने एक साक्षात्कार में उनसे ब्रेकअप पर खुलकर बातचीत की है।
Giorgia Andriani: अरबाज की दूसरी शादी के बाद जॉर्जिया ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, डेटिंग रूमर्स पर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरबाज के लिए अच्छे की कामना
अरबाज खान की शूरा खान से शादी के कुछ दिनों बाद, अभिनेता की पूर्व प्रेमिका जॉर्जिया एंड्रियानी ने हाल ही में एक साक्षात्कार में उनके साथ अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की। अरबाज खान की तारीफ करते हुए जॉर्जिया ने कहा, 'वे एक अच्छे इंसान हैं। हां, हम अलग हो गए और एक साथी को छोड़ने का खालीपन हमेशा रहेगा। क्योंकि यह आसान नहीं होता'।
हमेशा रहेगी उनके लिए फिलिंग
जॉर्जिया ने आगे कहा, 'आप व्यक्तिगत रूप से किसी के साथ रिश्ते में शामिल होते हैं, लेकिन रिश्ता खत्म होने पर आगे बढ़ना होता है। जियोर्जिया ने कहा, ''मैं उनके लिए अच्छे की कामना करती हूं और अपने जीवन आगे बढ़ चुकी हैं'। हालांकि, जॉर्जिया ने यह भी कहा कि अरबाज उनके सबसे अच्छे दोस्त की तरह थे और उनके लिए दिल में फीलिंग हमेशा रहेगी'।
Richa Chadha: 'हमें सिनेमा की समझ, बनाएंगे अच्छी फिल्में', सनडांस में गर्ल्स विल बी गर्ल्स की जीत पर बोली ऋचा
सलमान खान ने दिया फिटनेस टिप्स
इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में किसी अन्य अभिनेता को डेट करने की अफवाहों को लेकर भी खुलकर बात की। जार्जिया ने इन्हें अफवाह बताते हुए कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। इस दौरान जॉर्जिया ने सलमान खान का भी जिक्र किया और अपनी फिटनेस को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि सलमान खान ने उन्हें फिटनेस का सलाह दिया था। वे दिन में चार बार वर्कआउट करते हैं, लेकिन उनका फिटनेस रूटीन काफी अलग है। उन्होंने उनके टिप्स को अपनी फिटनेस रूटिन में शामिल किया'।
बता दें कि अरबाज खान ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। दोनों एक बेटे अरहान खान के माता-पिता भी बने। इसके बाद 2016 में इस जोड़ी ने अलग होने की घोषणा की और 2017 में तलाक ले लिया। फिलहाल दोनो एक साथ बेटे का सह-पालन कर रहे हैं।
Shabana Azmi: शबाना दिखेंगी सनी के संग, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में पिता धर्मेंद्र को कर चुकी हैं घायल