बॉलीवुड के पावर कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी प्रोडक्शन डेब्यू फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म ने सनडांस फिल्म फेस्टिवल 2024 में दो पुरस्कार जीते, जिससे अली और ऋचा काफी खुश हैं। अपनी प्रोडक्शन वेंचर की पहली फिल्म को वैश्विक स्तर पर यह उपलब्धि मिलने पर ऋचा की इमोशनल तस्वीर भी सामने आई थी। अब एक साक्षात्कार में ऋचा ने कहा है कि उन्हें और उनके पति अली फजल को सिनेमा की अच्छी समझ है।
Richa Chadha: 'हमें सिनेमा की समझ, बनाएंगे अच्छी फिल्में', सनडांस में गर्ल्स विल बी गर्ल्स की जीत पर बोली ऋचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ड्रामेटिक फीचर श्रेणी में प्रीमियर के लिए नॉमिनेट हुई थी। इस समारोह में फिल्म को ऑडियंस अवार्ड और मुख्य भूमिका निभाने वाली प्रीति पाणिग्रही ने विशेष जूरी पुरस्कार भी जीता था। अब एक साक्षात्कार में ऋचा चड्ढा ने फिल्म की निर्देशक शुचि तलाती की तारीफ की। साथ ही भविष्य में अच्छी कहानियों वाली फिल्मों के निर्माण का वादा किया।
ऋचा ने कहा, 'सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ऑडियंस अवार्ड का मतलब है कि दुनिया भर के लोगों ने इस कहानी को देखा और पसंद किया। ये उपल्बधि एक भारतीय फिल्म की यात्रा को रेखांकित करती है। खतरनाक होने के बावजूद यह एक कोमल फिल्म है। हम नई और अनूठी कहानियां को दर्शकों के बीच लाने के लिए उत्साहित हैं और सिनेमा इसके लिए एक शक्तिशाली माध्यम है।'
Fighter: फाइटर का चर्चित देशभक्ति गीत 'मिट्टी' का ऑफिशियल वीडियो जारी, फैंस की इमोशनल प्रतिक्रिया आई सामने
ऋचा ने अपने पति अली फजल का जिक्र करते हुए आगे कहा, 'निश्चित तौर पर हम दोनों की पसंद अच्छी है। इसलिए हम साथ मिलकर निर्माण करेंगे, इनमें से भले ही कुछ प्रोजेक्ट्स को अली लीड करें और कुछ का मैं या फिर मेरी टीम। भारतीय कहानियां सिर्फ एक प्रकार की फार्मूलाबद्ध चीज नहीं हैं, बल्कि ऐसी कथाएं हैं, जो सीमा के पार भी यात्रा कर सकती हैं और वैश्विक प्रशंसा पा सकती हैं'।
Bollywood Celebs: डिप्रेशन की मार झेल चुके हैं ये सितारे, मजबूत हौसलों से हालात से जीत ली जंग
गौरतलब है कि 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' एक 16 वर्षीय लड़की और उसकी मां के साथ उसके जटिल रिश्ते की कहानी पर आधारित है, जो ऋचा चड्ढा और अली फजल की संयुक्त प्रोडक्शन बैनर पुशिंग बटन स्टूडियो के तहत बनाई गई है। इस प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत इस जोड़ी ने साल 2021 में की थी।
A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)
Bade Miyan Chote Miyan: 'बड़े मियां छोटे मियां' का जॉर्डन शेड्यूल हुआ पूरा, कीचड़ में सने दिखे अक्षय-टाइगर