सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Haryanvi dancer singer actress Sapna Choudhary Cryptic Post Amid domestic violence case On Husband veer sahu

'सुनो सखी...,अपनी मुस्कान बरकरार रखो'; पति पर घरेलू हिंसा के आरोपों के बीच सपना चौधरी का क्रिप्टिक पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 11 Jun 2026 08:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Sapna Choudhary Cryptic Post: हरियाणवी डांसर-सिंगर और अभिनेत्री सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इस मामले में दिल्ली की एक अदालत ने सपना को मंगलवार को बड़ी राहत देते हुए अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। इस बीच सपना अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

Haryanvi dancer singer actress Sapna Choudhary Cryptic Post Amid domestic violence case On Husband veer sahu
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणवी इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में तूफान आ गया है। उन्होंने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। इसके बाद दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने मंगलवार को सपना चौधरी को घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम के तहत दायर मामले में अंतरिम राहत प्रदान की। इस बीच हाल ही में सपना चौधरी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनके क्रिप्टिक कैप्शन ने सभी का ध्यान खींचा है।

Haryanvi dancer singer actress Sapna Choudhary Cryptic Post Amid domestic violence case On Husband veer sahu
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

खूबसूरत अंदाज में डांस करती दिखीं सपना चौधरी
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसके बैकग्राउंड में 'बावली' गाना चल रहा है। सपना चौधरी इस गाने पर परफॉर्म करते हुए अपनी मुस्कुराहट और खूबसूरत लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं। फिरोजी कलर के सूट में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

Haryanvi dancer singer actress Sapna Choudhary Cryptic Post Amid domestic violence case On Husband veer sahu
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

हरियाणवी क्वीन बोलीं- 'लोगों का काम है कहना'
साझा किए वीडियो का कैप्शन काफी दमदार है। सपना चौधरी ने लिखा है, 'सुनो सखी..., कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगें? उनका काम है कहना, तुम बस बनी रहो 'बहरा' और अपने चेहरे की मुस्कुराहट को पूरी तरह बरकरार रखो'। ऐसे वक्त में जब सपना चौधरी निजी जिंदगी में आई उथल-पुथल को लेकर सुर्खियों में हैं, उनका यह पोस्ट वायरल हो रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)


विज्ञापन

Haryanvi dancer singer actress Sapna Choudhary Cryptic Post Amid domestic violence case On Husband veer sahu
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

सपना चौधरी के मामले में अदालत ने क्या कहा?
बता दें कि मामले में अदालत ने सख्त आदेश जारी करते हुए सपना चौधरी के पति को अगली सुनवाई की तारीख तक सिंगर-डांसर से किसी भी तरह का संपर्क करने या उनके निवास स्थान पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया है। यह फैसला ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट निधि सिंह की अदालत में सुनाया गया, जो सपना चौधरी की वकील प्रीति सिंह द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थीं। याचिका में सपना चौधरी ने अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म के प्रीमियर और अपनी निजी सुरक्षा के साथ-साथ प्रोफेशनल गतिविधियों में संभावित रुकावट की आशंका जताते हुए तत्काल राहत की मांग की थी।

Haryanvi dancer singer actress Sapna Choudhary Cryptic Post Amid domestic violence case On Husband veer sahu
सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू - फोटो : संवाद

कब हुई सपना और वीर की शादी?
इस महत्वपूर्ण मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 25 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। इस तारीख तक मामले की अगली कार्यवाही तय की जाएगी। सपना चौधरी ने साल 2020 में वीर साहू से शादी की थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। सपना और वीर के दो बेटे- पोरस और शाहवीर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed