{"_id":"60af6df08ebc3e34fe05def1","slug":"brad-pitt-granted-joint-custody-of-children-with-ex-wife-angelina-jolie-after-court-battle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाक के बाद विवाद: ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली को मिली बच्चों की ज्वॉइंट कस्टडी, फैसले से नाखुश हैं अभिनेत्री","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
तलाक के बाद विवाद: ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली को मिली बच्चों की ज्वॉइंट कस्टडी, फैसले से नाखुश हैं अभिनेत्री
हॉलीवुड के मशहूर सितारे एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) और ब्रैड पिट (Brad Pitt) कभी सबसे हॉट कपल में से एक माने जाते थे। लेकिन पिछले काफी समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा है और साल 2016 से दोनों अलग रह रहे हैं। ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के बीच बच्चों की कस्टडी के लिए बीते पांच साल से कानूनी दांव-पेंच चल रहा है। अब इस कानूनी लड़ाई पर बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने ब्रैड पिट और एंजेलिना को बच्चों की ज्वॉइंट कस्टडी सौंप दी है। एंजेलिना जोली ने 2016 में तलाक की अर्जी दायर की थी, तभी से दोनों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर लड़ाई शुरू हो गई थी। इस केस की सुनवाई के लिए एक प्राइवेट जज को हायर किया गया था। जज ने ब्रैड पिट के हक में फैसला सुनाया है और एंजेलिना इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं हैं और अपनी नाराजगी जाहिर की है।
2 of 5
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एंजेलिना नहीं चाहती थीं कि ब्रैड पिट को बच्चों की कस्टडी मिले वहीं इस फैसले से ब्रैड की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्हें बच्चों के साथ अब ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। ब्रैड और एंजेलिना 6 बच्चों के माता-पिता हैं। इनमें से तीन उनके बायोलॉजिकल बच्चे हैं, जबकि 3 को उन्होंने गोद लिया था। कपल का सबसे बड़ा बच्चा मैडोक्स 19 साल का है, जिस पर यह फैसला लागू नहीं होगा।
3 of 5
एंजेलिना जोली
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एंजेलिना ने फैसला सुनाने वाले जज जॉन औडरकर्क की आलोचना की है। उनका कहना है कि 'जस्टिस औडरकर्क ने उन्हें निष्पक्ष सुनवाई से वंचित कर दिया। बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए तमाम जरूरी सबूतों को ध्यान में नहीं रखा गया जो उनके मामले को ज्यादा मजबूती से पेश करते। यहां तक कि जज ने सुनवाई के दौरान बच्चों की गवाही की इजाजत नहीं दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ब्रैड पिट
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी ओर, ब्रैड पिट का कहना है कि 'जस्टिस औडरकर्क ने पिछले छह महीनों में पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके से एक व्यापक कार्यवाही की है और विशेषज्ञों और संभावित गवाहों की सुनवाई के बाद ही इस फैसले और आदेश पर पहुंचे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली
- फोटो : सोशल मीडिया
एक समय ऐसा भी था जब एंजेलिना और ब्रैड पिट के प्यार की लोग मिसाल देते थे। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती थी। यहां तक कि फैंस ने उन्हें 'ब्रैंजलीना' नाम भी दिया था। लंबे समय तक लिव-इन में साथ रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि, शादी के दो साल बाद ही दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया। खबरों की मानें तो एंजेलिना ने ब्रैड से अलग होने की वजह उनका दिलफेंक आशिक होना बताया था। साथ ही उनका कहना था कि वो बच्चों के अच्छे पिता नहीं बन पाए और हमेशा उनके साथ गलत व्यवहार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।