सब्सक्राइब करें

वेडिंग एलबम: शादी के 11 दिन बाद एरियाना ग्रांडे ने साझा कीं तस्वीरें, जमकर हो रहीं वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 27 May 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
Ariana Grande Shares Romantic Pictures of her Secret Wedding with Dalton Gomez, Goes Viral
एरियाना ग्रांडे, डाल्टन गोमेज - फोटो : Instagram

दुनियाभर में मशहूर अमेरिकन पॉप सिंगर और अभिनेत्री एरियाना ग्रांडे (Ariana Grande) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और फैंस भी अपनी पसंदीदा सिलेब्रिटी के ताजा अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक बार फिर एरियाना लाइमलाइट में आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। यह तस्वीरें उनकी हाल ही में हुई शादी की हैं। तस्वीरें देखने के बाद लोगों का उनपर से नजरें हटाना मुश्किल हो गया है। वह काफी लंबे समय से डाल्टन गोमेज को डेट कर रही थीं। डाल्टन पेशे से एक रियल एस्टेट एजेंट हैं। दोनों ने आपसी रजामंदी से शादी करने का फैसला लिया था। इसके साथ साथ खबरें थीं कि दोनों का शादी समारोह काफी प्राइवेट रखा गया था और सिर्फ 20 लोग ही शादी में शामिल हुए थे। आइए देखते हैं शादी की कुछ तस्वीरें जो एरियाना ने खुद साझा की हैं ...

Trending Videos
Ariana Grande Shares Romantic Pictures of her Secret Wedding with Dalton Gomez, Goes Viral
एरियाना ग्रांडे, डाल्टन गोमेज - फोटो : Instagram

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि शादी समारोह के दौरान एरियाना और डाल्टन काफी खुश नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी एरियाना ग्रांडे और डाल्टन गोमेज के कैलिफोर्निया (California) वाले मोंटेसिटो (Montecito) स्थित घर में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ariana Grande Shares Romantic Pictures of her Secret Wedding with Dalton Gomez, Goes Viral
एरियाना ग्रांडे, डाल्टन गोमेज - फोटो : Instagram

एरियाना ने शादी की बेहद क्यूट और खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं जो तेजी से इन दिनों वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तस्वीर साझा करने के कुछ देर बाद ही ढेरों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। साथ ही लोग उन्हें सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ariana Grande (@arianagrande)

Ariana Grande Shares Romantic Pictures of her Secret Wedding with Dalton Gomez, Goes Viral
एरियाना ग्रांडे, डाल्टन गोमेज - फोटो : Instagram

एरियाना और डाल्टन मोंटेकिटो में काफी काफी समय बिताते हैं। इसलिए स्वभाविक भी था कि ये लोग एरियाना के खूबसूरत और ऐतिहासिक घर में शादी करेंगे। बता दें कि ‘द 7 रिंग्स’ (The 7 Rings)  गायिका की शादी पिछले साल दिसंबर में डाल्टन के साथ अपनी सगाई की घोषणा करने के कुछ महीने बाद हुई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ariana Grande (@arianagrande)

विज्ञापन
Ariana Grande Shares Romantic Pictures of her Secret Wedding with Dalton Gomez, Goes Viral
एरियाना ग्रांडे - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि एरियाना ग्रांडे पहले ‘सैटरडे नाइट लाइव’ (Saturday Night Live) कॉमेडियन पीट डेविसन (Pete Davison) के साथ रिश्ते में थीं। सगाई 2018 में हुई थी, लेकिन पांच महीने बाद यह टूट गई थी। 27 वर्षीय गायिका इससे पहले रैपर मैक मिलर (Mac Miller) के साथ भी रिलेशनशिप में थीं। मैक मिलर की 2018 में अलग होने के चार महीने बाद ड्रग्स के ओवरडोज के कारण मृत्यु हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed