सब्सक्राइब करें

The Tomorrow War: क्रिस पैट ने इस महायुद्ध के लिए कसी कमर, जुलाई के पहले हफ्ते में रिलीज की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 26 May 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Chris Pratt film The Tomorrow War will release on 2 july on Amazon prime video Yvonne Strahovski and J K Simmons has important role
‘द टुमारो वॉर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में अपने चहीते किरदार स्टार लार्ड को आने वाली फिल्म ‘थॉर लव एंड थंडर’ में देखने की उम्मीद लगाए बैठे अभिनेता क्रिस पैट के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। क्रिस की एक साइंस फिक्शन फिल्म चार जुलाई को सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।

‘द टुमारो वॉर’ जल्द होगी रिलीज
फिल्म का नाम है ‘द टुमारो वॉर’ और इसका ट्रेलर देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। फिल्म ‘द टुमारो वॉर’ यानी कल का महायुद्ध विज्ञान और भविष्य की आशंकाओं की एक मेगा बजट कल्पना है। फिल्म के हीरो हैं क्रिस पैट जिन्हें मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में अंतरिक्ष की एक दुनिया के स्टार लॉर्ड के रूप में शोहरत हासिल है।

महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे यूवॉन स्ट्रॉवस्की और जे के सिमन्स
स्टार लॉर्ड की जल्द ही एमसीयू में वापसी होने वाली है और वह अपना ये किरदार फिल्म ‘थॉर लव एंड थंडर’ में दोहराते दिखेंगे। लेकिन, फिलहाल बात फिल्म ‘द टुमारो वॉर’ की। इस फिल्म में क्रिस पैट के अलावा यूवॉन स्ट्रॉवस्की और जे के सिमन्स भी खास भूमिकाओं में दिखेंगे।

Trending Videos
Chris Pratt film The Tomorrow War will release on 2 july on Amazon prime video Yvonne Strahovski and J K Simmons has important role
‘द टुमारो वॉर' का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का बुधवार को जारी ट्रेलर वाकई अपनी तरफ दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब हो रहा है। ट्रेलर से ये आभास मिलता है कि कहानी के नायक को इसमें मौजूदा समय से 30 साल आगे के भविष्य में जाना है और दुनिया को एलियंस के हमलों से खत्म होने से बचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chris Pratt film The Tomorrow War will release on 2 july on Amazon prime video Yvonne Strahovski and J K Simmons has important role
‘द टुमारो वॉर’ में क्रिस पैट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘द टुमारो वॉर’ में क्रिस पैट एक ऐसे टीचर के किरदार में हैं जो सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद एक स्कूल में पढ़ा रहा है। उसकी अतीत की तैयारी इसी महायुद्ध के लिए की गई थी। जब युद्ध का बुलावा आता है तो वह अपनी पत्नी और अपनी बेटी को छोड़ कर धरती को बचाने निकल पड़ता है।

Chris Pratt film The Tomorrow War will release on 2 july on Amazon prime video Yvonne Strahovski and J K Simmons has important role
‘द टुमारो वॉर’ में क्रिस पैट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के ट्रेलर में विज्ञान और शैतान के अलावा इंसानी एहसासों को भी बखूबी दिखाया गया है। ये फिल्म दो जुलाई को रिलीज होगी। क्रिस पैट युवाओं और किशोरों के पसंदीदा अभिनेता रहे हैं। साथ ही फिल्म का ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह दर्शकों को लुभा सकता है।

विज्ञापन
Chris Pratt film The Tomorrow War will release on 2 july on Amazon prime video Yvonne Strahovski and J K Simmons has important role
क्रिस पैट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्रिस पैट की आने वाली फिल्मों में से एक तो फिल्म ‘थॉर लव एंड थंडर’ ही है जिसके बारे में हम शुरू में ही बता चुके हैं। इसके अलावा वह अपनी चिर परिचत फ्रेंचाइजी ‘जुरासिक पार्क’ की अगली कड़ी में भी नजर आएंगे। इसी सीरीज की अगली फिल्म होगी ‘जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन’।

यहां देखें फिल्म ‘द टुमारो वॉर’ का ट्रेलर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed